PM National Child Award 2026

भारत सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। यह देश का एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार है, जो प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रदान किया जाता है।

यह पुरस्कार उन बच्चों को दिया जाता है जिन्होंने वीरता, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण तथा कला एवं संस्कृति जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशेष पहचान बनाई हो।

सरकार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, भारत में निवास करने वाला कोई भी भारतीय नागरिक, जिसकी आयु 31 जुलाई 2026 तक 5 वर्ष से कम तथा 18 वर्ष से अधिक न हो, इस पुरस्कार के लिए पात्र माना जाएगा।

नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी या अनुशंसा करने वाले व्यक्ति केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन कर सकेंगे। स्व-नामांकन एवं अनुशंसा, दोनों प्रकार के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

आवेदन एवं विस्तृत जानकारी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) पर विजिट किया जा सकता है।