Home उत्तराखण्ड पिथौरागढ़ में बादल फटने से एक मकान ध्वस्त, माँ, बेटे मलबे में...

पिथौरागढ़ में बादल फटने से एक मकान ध्वस्त, माँ, बेटे मलबे में दफ़न

cloudburst in Pithoragarh

पिथौरागढ़ : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद के अंतर्गत बंगापानी तहसील के धामी गांव में सोमवार तड़के बादल फटने से हुए भूस्खलन से एक घर मलबे में दब गया। जिससे मकान में रह रही महिला और उसका बेटा मलबे में दफन हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने मलबे में दबे पुत्र का शव किसी तरह निकाला जबकि महिला की तलाश जारी है। मृतकों के नाम विशनी देवी, पत्नी हयात सिंह उम्र 55 साल और जोहार सिंह, पुत्र हयात सिंह, उम्र 31 साल है। इस हादसे में 40 से अधिक मवेशी भी मलबे में जमींदोज हो गए हैं, 8 मकानों में आपदा का खतरा मडरा रहा है। वहीँ इसी क्षेत्र के गूटी में बाथरूम के ढह जाने से एक महिला की मौत हो गई। इस क्षेत्र में लगातार हो रही आफत की बारिश के बाद लोग डरे हुए हैं।