Rudrprayag News: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद निवासी अमरदीप ने नेशनल गेम्स में दो गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश के साथ ही जिले का नाम रोशन किया है। नई दिल्ली में आयोजित नेशनल गेम्स में अमरदीप ने 5 किमी तथा 10 किमी दौड़ में गोल्ड मेडल हासिल किया है।
नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 26 से 28 मई तक आयोजित 8th नेशनल गेम्स में रुद्रप्रयाग जिले के कांदी जाबरी निवासी अमरदीप ने 5 और 10 किमी दौड़ में दो गोल्ड मेडल जीतकर उत्तराखण्ड के साथ ही जिला और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कांदी जाबरी निवासी अमरदीप अब तक ग्रामीण स्तर से लेकर इंटरनेशनल स्तर तक 6 गोल्ड मेडल, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने इंडो नेपाल चैंपियनशिप में 10 किमी दौड़ में गोल्ड मेडल हासिल किया था। उन्होंने नेपाल का 10 किमी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। अमरदीप ने मात्र 31 मिनट 10 सेकेंड में यह रेस पूरी की थी। अब उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित नेशनल गेम्स में दो गोल्ड मेडल जीते हैं।

















