Home उत्तराखण्ड उत्तराखण्ड में एक और सड़क हादसा, सतपुली के पास जीएमओ की बस...

उत्तराखण्ड में एक और सड़क हादसा, सतपुली के पास जीएमओ की बस खाई में गिरी

उत्तराखण्ड में सड़क हादसों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कल ही सतपुली के पास एक कार दुर्घटना हुई थी, आज अभी कुछ देर पहले पौड़ी कोटद्वार मार्ग पर सतपुली-गुमखाल के बीच जीएमओ की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सतपुली से कोटद्वार आ रही जीएमओ की एक बस इनोवा कार को साइड देने के चक्कर मे अनियंत्रित होकर मल्ली सतपुली के दूसरे मोड़ से 40 फिट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। अभी तक 1 बच्ची के मरने की खबर है, तथा कई लोगों के घायल होने की खबर है। बस में कुल 29 लोग सवार थे। घटना की सूचना तत्काल पुलिस थाना सतपुली को दी गई, जिसके बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम के साथ स्थानीय लोग बचाव व राहत कार्य में लगे हुए हैं। घायलों को राजकीय चिकित्सालय सतपुली में ले जाया जा रहा है।