कार गंग नहर में जा गिरी: हरिद्वार जा रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

0
954

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ के नजदीक शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह गुरुग्राम से एक ही परिवार के 10 लोग आर्टिगा कार में सवार होकर हरिद्वार गंगा स्नान के लिए निकले। सुबह करीब 5 बजे जैसे ही उनकी कार गंग नहर के रास्ते मेरठ के जटपुरा गांव के सामने पहुंची तभी अचानक कार का पहिया पंचर होने की वजह से फट गया और तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर गंग नहर में जा गिरी। इस हादसे में परिवार के 3 बच्चों सहित 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीँ 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। जींगे इलाज के लिए मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा कर के टायर पंचर होने की वजह से बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here