Home उत्तराखण्ड उत्तरकाशी में नाबालिग लड़की को भगाने का मामला, सड़कों पर उतरे स्थानीय...

उत्तरकाशी में नाबालिग लड़की को भगाने का मामला, सड़कों पर उतरे स्थानीय व्यापारी एवं संगठन, जनपद के ज्यादातर बाजार रहे बंद

abduction of minor girl in Uttarkashi

Uttarkashi Minor abduction Case: उत्तरकाशी जिले के पुरोला में एक सप्ताह पहले नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में स्थानीय लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को पुरोला, नौगांव, बडकोट, सांकरी, नैटवाड़ सहित यमुना घाटी के छोटे बड़े बाजार बंद रखे गए । व्यापारियों का कहना है कि जनपद में बाहर से आए लोगों ने यहां पर अवैध रूप से जगह-जगह पर ठेली लगा रहें हैं और आये दिन इनकी संख्या में बढ़ती जा रही है। जिसके कारण यहां का माहौल खराब हो रहा है और ऐसे लोगों का सत्यापन होना जरूरी है। व्यापार मंडल के साथ ही महिलाओं व युवतियों ने भी लव जिहाद के खिलाफ आन्दोलन में हिस्सेदारी निभाई।

विगत दिनों पुरोला में समुदाय विशेष के एक युवक व उसके साथी द्वारा नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले को लेकर शनिवार को यमुनाघाटी हिन्दू जागृति संघठन के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बड़कोट, नौगांव, पुरोला, डामटा, मोरी, नैनबाग सहित यमुना घाटी के सभी व्यापार मंडल इकाइयों के व्यापारियों ने सैकड़ों की संख्या में जुलूस प्रदर्शन में शामिल होकर जन आक्रोश रैली निकाली। बाजार क्षेत्र में ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और लव जिहाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे लोगों ने एक समुदाय विशेष के दुकानदारों के बैनर साइन बोर्ड तोड़ दिए। सभी जगह से उचित माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर उचित कार्रवाई की मांग की।

जुलूस में शामिल वक्ताओं ने कहा कि विगत कुछ समय से पहाड़ की शांत वादियों ने बाहरी क्षेत्रों से आने वाले धर्म विशेष के लोगों की तादाद लगातार बढ़ रही है और इन लोगों के द्वारा पहाड़ की भोली-भाली बहू-बेटियों को पहचान छुपाकर बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले जाने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसका हालिया उदाहरण पुरोला में हुई घटना है, जिसमें एक स्थानीय नाबालिग बच्ची को दो लोगों ने भगाने का प्रयास किया। ऐसी ही एक घटना नौगांव बाजार में भी घटित हुई थी। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि कबाड़ी और फेरी के नाम से क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में बाहरी लोग घूम रहे हैं, इन्हें क्षेत्र से बाहर खदेड़ा जाय।

यमुनाघाटी हिन्दू जागृति संघठन के वक्ताओं ने बड़कोट में सभा को सम्बोधित करते हुए चेतावनी दी कि अगर 15 दिन में बाहरी लोगों का सत्यापन न किया गया और बाहरी फेरीवाला, कबाड़ियों पर रोक न लगाई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। साथ ही स्थानीय भवन स्वामियों चेतावनी दी है कि उन्हें 15 दिन में खाली करवाये अन्यथा यमुना घाटी हिन्दू जागृति सगंठन अपने स्तर कार्यवाही करने को मजबूर होना पड़ेगा।

जुलूस प्रदर्शन करने वालों में यमुनाघाटी हिन्दू जागृति संघठन के अध्यक्ष केशव गिरी महाराज, नगर पालिका अध्यक्ष अनुपमा रावत, राकेश तोमर उत्तराखंडी, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष सोबन सिंह राणा, तरवीन राणा, उपेन्द्र, नीरज, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी, जिला महामंत्री सुरेंद्र रावत, गंभीर सिंह चौहान, धनवीर रावत, दिनेश बेलवाल, जिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष कबूल चंद पंवार, अतोल रावत, संजय अग्रवाल, नौगांव नगर व्यपार मंडल अध्यक्ष जगदीश असवाल, राकेश रावत, कपिल रावत, प्रवीन रावत, अजय रावत, अमित रावत, पवन नौटियाल, राजेश नेगी, विकास मैठाणी, शीतल, मस्तराम, अनिल सहित कई लोग शामिल थे।