Home उत्तराखण्ड स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत नगर पंचायत कीर्तिनगर में चलाया स्वच्छता...

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत नगर पंचायत कीर्तिनगर में चलाया स्वच्छता अभियान

Cleanliness campaign in Kirtinagar

श्रीनगर : नगर पंचायत कीर्तिनगर द्वारा आयोजित स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत अध्यक्ष कैलाशी जाखी व प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी कीर्तिनगर डा. यशवंत सिंह नेगी के निर्देशन में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना रा इ का कीर्ति नगर के स्वयंसेवियों द्वारा कीर्तिनगर व जाखनी में  स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया व प्लास्टिक कूड़ा एकत्रित किया गया।

इस मौके पर इंडियन स्वच्छता लीग मैराथन में भी प्रतिभाग किया गया। जिसमें प्रथम तीन स्थानों पर रहे बालक व बालिका वर्ग के स्वयंसेवियों को नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा पुरुस्कृत किया गया साथ ही समयबद्ध व शानदार प्रतिभागिता के लिए एनएसएस इकाई कीर्ति नगर के कार्यक्रम अधिकारी कमलेश चंद्र जोशी, मनोज कुमार प्रवक्ता व संदीप मैठाणी सहायक अध्यापक रा इ का कीर्तिनगर को भी सम्मानित किया गया।

पंचायत अध्यक्ष द्वारा अवगत कराया गया कि स्वच्छता पखवाड़ा गांधी जयंती तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना है। नगर पंचायत द्वारा सभी स्वयं सेवियों को टी शर्ट व कैप वितरित किये गये। नगर पंचायत कीर्ति नगर द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष पर सभी प्रतिभागियों को सूक्ष्म जलपान व मिष्ठान वितरित किया गया।