Home उत्तराखण्ड Republic Day 2023: सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास और भाजपा कार्यालय में...

Republic Day 2023: सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास और भाजपा कार्यालय में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, दिलाई संविधान की शपथ

CM Dhami hoisted the national flag

देहरादून: 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सबको मिलकर योगदान देना होगा।

इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की शपथ दिलाई। इसके साथ ही भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर सीएम धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने ध्वजारोहण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। जन भागीदारी एवं जन सहयोग से उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।