कल्जीखाल : उत्तराखंड में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाओं का समय नजदीक आता जा रहा है। इसको देखते हुए राजनीतिक दलों ने ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर अपनी तैयारियां शुरू करने के लिए कमर कस ली है। इसीक्रम के आज पौड़ी जनपद के कल्जीखाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन सिंह पटवाल की अध्यक्षता में कल्जीखाल ब्लॉक के शिक्षक संघ भवन में एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाओं को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा की गयी।
बता दें कि गणेश गोदियाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस कमेटी की यह पहली ब्लॉक स्तरीय बैठक थी। बैठक में नए पुराने सभी कार्यकर्ता एकजुट दिखाए दिए। वहीँ बैठक में 2022 में अपनी-अपनी दावेदारी पेश करने वाले कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
जिसमें दीपेंद्र भण्डारी विधानसभा प्रभारी, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नीलम रावत, कल्याण सिंह रावत, जिला सयोंजक पंचायत प्रकोष्ठ, दीपक असवाल कांग्रेस प्रदेश सचिव, पूर्व दर्जाधारी अरुणा कुमारी, पूर्व प्रत्यक्षी नवल किशोर, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विनोद धनोशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तामेश्वर आर्य, वीर प्रताप सिंह, पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य संजय डबराल, प्रदेश प्रवक्ता युवा कांग्रेस भास्कर बहुगुणा, मधु देवी ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख बलवंत सिंह नेगी, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेन्द्र असवाल आदि लोगो मौजूद रहे।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि पैट्रोल, डीजल, गैस, खाद्य तेल सहित आम जरूरी खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। गरीब आदमी इस सरकार में दो वक्त की रोठी नही खा सकता। सभी कार्यकताओं ने संकल्प लिया कि पार्टी 2022 में जिसको भी प्रत्याशी घोषित करेगी उसको विजय बनवना और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनवना है।
कल्जीखाल ब्लॉक से हमारे संवाददाता जगमोहन डांगी की रिपोर्ट

















