Home देश-विदेश देश में कोरोना के मरीजों की संख्या पहुंची 500 के पार, किस...

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या पहुंची 500 के पार, किस राज्य में कितने मरीज, देखें पूरी लिस्ट

corona affected states in india

नई दिल्ली : दुनियाभर में तबाही मचने वाले कोरोना वायरस का कहर भारत में भी बढ़ता जा रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में अब तक 24 राज्यों में इस वायरस से पीड़ित करीब 508 कन्फर्म मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 40 विदेशी हैं। 35 ठीक हो चुके हैं और 9 की मौत हो चुकी है।

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए महाराष्ट्र, दिल्ली और पंजाब की सरकारों ने सोमवार को कर्फ्यू लागू कर दिया जबकि भारत के कुल 30 राज्यों के 548 जिलों में सरकार ने लॉकडाउन का ऐलान किया है। साथ ही कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए एयरलाइन भी अपनी सेवाएं रोकने की तैयारी में हैं। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे फिर से देश को संबोधित करेंगे। पीएम मे एक सप्ताह पहले भी इस महामारी पर देश को संबोधित किया था।

देखें देश के किन राज्यों में कोरोना वायरस का क्या प्रभाव है।

क्र.सं.राज्यपॉजेटिव केसठीक हो चुकेमृतकों की संख्या
1.महाराष्ट्र101–2
2.केरल953
3.दिल्ली3051
4.उत्तर प्रदेश339
5.राजस्थान323
6.तेलंगाना331
7.कर्नाटक3321
8.हरियाणा2611
9.गुजरात30–1
10.लद्दाख13–
11.पंजाब23–1
12.चंडीगढ़7–
13.जम्मू-कश्मीर4–
14.मध्य प्रदेश7––
15.तमिलनाडु121
16.आंध्र प्रदेश7–
17.उत्तराखंड4–
18.प. बंगाल7– 1
19.हिमाचल प्रदेश3–1
20.ओडिशा2–
21.छत्तीसगढ़1–
22.बिहार3–1
23.मणिपुर1––
24.पुड्डुचेरी1––
कुल508359