गौतमबुद्ध नगर में सोमवार को मिले रिकॉर्ड 103 नए कोरोना पॉजिटिव केस

0
268

ग्रेटर नोएडा : गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस का संक्रमण फिलहाल थमता नहीं दिख रहा है। सोमवार जिले के नोएडा, ग्रेटर नोएडा, ग्रेनो वेस्ट, दादरी, जेवर, रबूपुरा, दनकौर, बिलासपुर आदि क्षेत्रों में कोरोना वायरस कहर बनकर टूट पड़ा। सोमवार को जिले में कोरोना के 103 नए मरीज सामने आये। वहीँ सोमवार को 71 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिसके बाद अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1516 तक पहुंच चुकी है। अच्छी बात ये हैं कि इनमे से 894 विभिन्न अस्पतालों से इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 603 मरीजों का अभी भी इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा 19 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब कोरोना मरीजों के बारे विस्तृत जानकारी नहीं दी जा रही है, जिसके चलते यह बताना संभव नहीं हो पा रहा है कि अब किस सेक्टर/ एरिया से कितने मरीज सामने आ रहे हैं।                                                                               corona-positive-case-list