देश की पहली महिला DGP कंचन चौधरी भट्टाचार्य का मुंबई में निधन

0
516

देहरादून: भारत एवं उत्तराखंड की पहली महिला डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) कंचन चौधरी भट्टाचार्य का लंबी बीमारी के बाद सोमवार रात मुंबई में निधन हो गया। कंचन चौधरी भट्टाचार्य ने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। मूल रूप से हिमाचल प्रदेश की रहने वाली कंचन चौधरी भट्टाचार्य किरण बेदी के बाद देश की दूसरी महिला IPS थीं। राजकीय महिला महाविद्यालय, अमृतसर से पढ़ाई पूरी के बाद उन्होंने दिल्ली-यूनिवर्सिटी से इंग्लिश लिटरेचर में पोस्ट ग्रेजुएट किया।

1973 में उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा ज्वाइन की थी, और 2004 में उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) के पद पर नियुक्त होते ही उन्होंने देश की पहली महिला DGP बनने का गौरव हासिल कर लिया था। 31 अक्टूबर 2007 को वह पुलिस महानिदेशक के पद से ही रिटायर हो गई थीं। कंचन चौधरी भट्टाचार्य को 1997 में प्रतिष्ठित सेवाओं के लिए ‘राष्ट्रपति पदक’ से सम्मानित किया जा चुका है।

रिटायरमेंट के बाद कंचन चौधरी भट्टाचार्य ने राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट पर वर्ष 2014  के लोकसभा चुनाव में हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। लेकिन यहां उन्हें  सफलता नहीं मिली। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कंचन चौधरी भट्टाचार्य के निधन की पुष्टि की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here