Home उत्तराखण्ड सतपुली में आम आदमी पार्टी चौबट्टाखाल के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

सतपुली में आम आदमी पार्टी चौबट्टाखाल के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

aam aadmi parti chaubattkhal

सतपुली : चौबट्टाखाल विधानसभा के नगर पंचायत सतपुली में सेक्टर प्रभारी पौड़ी जोन आम आदमी पार्टी निशांत रौथान और देवकिशोर नेगी मद्रासी भाई के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं  द्वारा गंगा माता को नहर का नाम दिए जाने को लेकर सतपुली नगर में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान सतपुली के मुख्य चौराहे से होते हुए सतपुली बाज़ार में घूमते हुए भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की गयी।

निशांत रौथान सेक्टर प्रभारी पौड़ी जोन आप ने कहा कि कांग्रेस ने 2016 में हर की पैड़ी में गंगा नदी का नाम बदल कर स्केप चैनल नहर रख दिया था। 2017 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने वादा किया था की हमारी सरकार आते ही गंगा मैया को वापिस पुराना नाम दे देंगे। 4 साल भाजपा सरकार ने इस मुद्दे पर कुछ नहीं किया। साथ ही उन्होंने कहा अब आम आदमी पार्टी के विरोध के कारण इन्होंने मां गंगा को नदी का दर्जा ना देकर एक नई साजिश रची। भाजपा ने गंगा नदी का नाम देवधारा नहर रख दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि होटल मालिकों से कमीशान खाकर त्रिवेंद्र सरकार ने गंगा मैया का अपमान किया। जब तक भाजपा सरकार गंगा मैया को नदी का दर्जा नहीं देती तब तक ये आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान आप के कई कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल रहे।

मनीष खुगशाल स्वतंत्र