Home उत्तराखण्ड पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर हुई चर्चा, साइबर ठगी से बचाव के...

पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर हुई चर्चा, साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय

पौड़ी: पूर्व सैनिक कल्याण संगठन की मासिक बैठक रविवार को मांडाखाल में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान के लिए सुझाव लिए गए।

संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा ने पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनते हुए उन्हें संबंधित उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने तथा समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस दौरान कर्नल विजय तोमर ने भी पूर्व सैनिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना।

बैठक में भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों ने साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व सैनिकों को सतर्क रहने की सलाह दी। अधिकारियों ने बैंकिंग लेन-देन के दौरान ओटीपी, पासवर्ड और व्यक्तिगत जानकारी किसी से साझा न करने की अपील की।

इस अवसर पर कैप्टन जे.एस. राणा, दीपिका चौफिन, बुद्धि सिंह नेगी, मलकीत सिंह, जगमोहन सिंह नेगी, पंकज शर्मा, तरुण जोशी सहित अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।