KV Delhi Teacher Recruitment

KV Delhi Teacher Recruitment 2022: केंद्रीय विद्यालय में संविदा शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनेहरा मौका। केंद्रीय विद्यालय आरके पुरम सेक्टर 2 नई दिल्ली द्वारा शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों के लिए इंटरव्यू का आयोजन 24 फरवरी से 26 फरवरी 2022 तक करने की घोषणा की गयी है। केंद्रीय विद्यालय द्वारा जारी संविदा भर्ती विज्ञापन के अनुसार विभिन्न विषयों में पीजीटी, टीजीटी, पीआरटी, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर व अन्य पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Indian Navy Recruitment: इंडियन नेवी में 10वीं पास के लिए 1531 पदों पर निकली है भर्ती, जल्द करें आवेदन

KV Delhi Teacher Recruitment 2022: वॉक-इन-इंटरव्यू
आवेदन के योग्य व इच्छुक उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय आरके पुरम सेक्टर 2 नई दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट, rkpuramsec2.kvs.ac.in पर दिए गए लिंक से भर्ती अधिसूचना व आवेदन के लिए अप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। इस फॉर्म को पूरी तरह से भरकर और अपने सभी प्रमाण-पत्रों की मूल व स्व-प्रमाणित प्रतिलिपियों के साथ पदों के अनुसार निर्धारित तारीख को विद्यालय में सुबह 8 बजे उपस्थित होना होगा।

KV Delhi Teacher Recruitment 2022: संविदा भर्ती के लिए पदों का विवरण

  • पीजीटी – अंग्रेजी, हिंदी, गणित, इंतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, भूगोल, वाणिज्य, भौतिक, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, संस्कृत।
  • टीजीटी – अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत।
  • प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी)।
  • खेल शिक्षक (स्पोर्ट्स कोच)
  • एजुकेशनल काउंसलर
  • शिल्प शिक्षक (आर्ट एंड क्राफ्ट)
  • संगीत शिक्षक (सिर्फ नृत्य एवं वादन)
  • डॉक्टर
  • नर्स
  • योग शिक्षक
  • विशेष शिक्षक (स्पेशल एजुकेटर)

आधिक जानकारी के लिए आधिकारिक सुचना के लिए यहाँ क्लिक करें