Home देश-विदेश पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 23 लोगों की मौत, 20 घायल

पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 23 लोगों की मौत, 20 घायल

crackers factory fire blast

नयी दिल्ली: पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में बुधवार को जोरदार धमाका हुआ है। इस हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत की खबर है। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताये जा रहे हैं। एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय प्रशासन बचाव अभियान के लिए पहुंच गए हैं।

fire-crackers-factory-in-Batala

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। रेस्क्यू टीम मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश कर रही है। पाटाखा फैक्ट्री की 2 इमारतों में अभी भी 50 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। धमाके की गूंज इतनी तेज थी कि आस पास के लोग दहशत में आ गए। घटना करीब शाम को 4 बजे के आसपास हुई है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने घटना पर दुख जताया है।