सतपुली:  सतपुली मलेठी स्थित ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्ध आश्रम में आज आश्रम का 6वां स्थापना दिवस सादगी से मनाया गया। विकासखंड एकेश्वर के ग्राम मलेठी (सतपुली) में उद्योगपति एवं  समाजसेवी ठाकुर सुंदर सिंह चौहान द्वारा आज से छ वर्ष पहले आज ही के दिन गरीब असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए क्षेत्र में एक भव्य वृद्ध आश्रम के निर्माण का संकल्प लिया था। जिसका शिलान्यास आज के दिन यानी 17 जनवरी 2019 को गरीबों के मसीहा भोले जी महाराज एवं माता मंगला द्वारा किया गया था। ठीक दो वर्ष बाद 1 मार्च 2021 को आश्रम का लोकार्पण भी माता मंगला और भोले महाराज द्वारा किया गया था।

वृद्ध आश्रम के छ वर्ष  सफलता पूर्वक संचालन होने पर आज आश्रम में सभी ट्रस्टी एवं वृद्ध आश्रम के साथ ही निर्धन कन्याओं का निःशुल्क विवाह करवाने के लिए गठित समाजिक संस्था बंधुवर सेवा समिति की अध्यक्ष माया देवी सहित समस्त पदाधिकारियों की मौजूदगी में वृद्ध आश्रम का छठवां स्थापना दिवस  बहुत सादगी से मनाया गया। जिसमें आश्रम के संस्थापक ठाकुर सुंदर सिंह चौहान को इस परोपकार के लिए फूलमालाओं एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर कर उनका सम्मान किया गया और उनकी बेहतर स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की सभी ने परमात्मा से कमाना की।

इस अवसर पर ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्ध आश्रम आश्रम की ट्रस्टी निकिता चौहान, सोती देवी, आश्रम प्रबंधक पुनीत रावत, बंधुवर सेवा समिति के अध्यक्ष माया देवी, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख सुरेंद्र सिंह मियां, कैप्टन रणवीर सिंह नेगी, प्रताप सिंह नेगी, गंगा सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह नेगी, रणवीर सिंह रावत, पुष्पेंद्र राणा, आर पी नैथानी, प्रमोद रौथाण, अंचलानंद डोबरियाल, पंडित सरितानंद पोखरियाल, प्रीतम सिंह नेगी, पदम सिंह रावत, वचन सिंह रावत, मातवर सिंह नेगी, महराज सिंह नेगी, खुशहाल सिंह चौहान, अखिलेश सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राज कमल रावत ने किया।

रिपोर्ट मीडिया प्रभारी जगमोहन डांगी