Home ग्रेटर नोएडा ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण ने बिल्डर से सोसाइटी की समस्याओं को हल करने...

ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण ने बिल्डर से सोसाइटी की समस्याओं को हल करने का मांगा रोड मैप

society road map

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा व ग्रेनो वेस्ट में बिल्डर प्रोजेक्ट के फ्लैट खरीदारों की समस्याओं को हल करने की प्राधिकरण की कोशिश जारी है। शनिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ऐश्वर्यम सोसाइटी के निवासियों की शिकायत पर बिल्डर से समस्याओं को हल करने का रोडमैप दो सप्ताह में देने को कहा है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण के निर्देश पर फ्लैट खरीदारों की समस्याओं को हल करने के लिए बिल्डर सेल लगातार बैठक कर रहा है। अवकाश होने के बावजूद शनिवार को ओएसडी (बिल्डर) संतोष कुमार ने वॉलरॉक इंफ्राटेक के प्रोजेक्ट ऐश्वर्यम सोसाइटी के निवासियों और बिल्डर प्रतिनिधि के साथ बैठक की। खरीदारों ने बताया कि बिल्डर ने सोसाइटी में फायर फाइटिंग सिस्टम को दुरुस्त नहीं किया है। निवासियों की शिकायत पर अग्निशमन विभाग की टीम जांच भी कर चुकी है। विभाग ने अग्निशमन उपकरणों को एक माह में दुरुस्त करने का समय दिया है।

निवासियों ने बताया कि एसटीपी भी कम क्षमता का है। उसका संचालन भी ठीक से नहीं हो रहा। इस पर ओएसडी संतोष कुमार ने प्राधिकरण को टीम भेजकर जांच कराने को कहा है। खरीदारों ने डबल बेमसेंट पार्किंग की कंस्ट्रक्शन क्वालिटी ठीक न होने की भी शिकायत की। रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी ठीक नहीं है। सोसाइटी से निकलने वाले कूड़े का उचित प्रबंधन नहीं है, जिससे बेसमेंट में गंदगी फैली रहती है। ओएसडी संतोष कुमार ने बिल्डर से इन सभी समस्याओं को हल करने का रोडमैप दो सप्ताह में बनाकर देने को कहा है। निवासियों की शिकायतों को प्राथमिकता पर हल करने के निर्देश दिए हैं।दिए हैं, जिन गांवों में खाली जगह मिल सकेगी, उसे खेल के मैदान के रूप में विकसित किया जाएगा।