Home उत्तराखण्ड प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, पौड़ी जिले में मंगलवार को बंद...

प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, पौड़ी जिले में मंगलवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

heavy Rain alert: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 5 अगस्त को पौड़ी गढ़वाल समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पौड़ी जनपद में ऑरेन्ज अलर्ट जारी करते हुये जनपद क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी अलर्ट के दृष्टिगत जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने जनपद में नदी/नालों/गदेरों के जल प्रवाह में वृद्धि होने की सम्भावना के मद्देनज़र जनपद अन्तर्गत छात्र– छात्राओं की सुरक्षा हेतु 05 अगस्त,2025 (मंगलवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।