Home उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री से आईएएस, आईपीएस एवं आईएफएस अधिकारियों ने की भेंट, दीपावली की...

मुख्यमंत्री से आईएएस, आईपीएस एवं आईएफएस अधिकारियों ने की भेंट, दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के आईएएस, आईपीएस एवं आईएफएस अधिकारियों ने भेंट कर उन्हें दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एसएस सन्धु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, श्रीमती मनीषा पंवार, आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी के साथ ही सभी प्रमुख सचिव, सचिव, अपर सचिव एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।