Home उत्तराखण्ड Kanwar Yatra 2024: किस दिन से शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा...

Kanwar Yatra 2024: किस दिन से शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा 2024? कब है सावन का पहला सोमवार, सीएम धामी ने में कावड़ मेला 2024 की तैयारियों को लेकर ली बैठक

Kanwar Yatra 2024

Kanwar Yatra 2024: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मेला नियंत्रण कक्ष हरिद्वार में कावड़ मेला 2024 की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कांवड़ मेला शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कांवड़ के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। स्थानीय लोगों को आवागमन में अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेला हर वर्ष आयोजित होता है, इसके दृष्टिगत स्थायी प्रकृति के कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। दीर्घकालीन विकास की कार्य योजनाओं को कार्य संस्कृति में लाने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा की शिव भक्त कावड़ियों के स्वागत में हेली से पुष्प वर्षा की व्यवस्था की जाए। कावड़ यात्रा के दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन तैयार रहे। कावड़ यात्रा में संपूर्ण मार्ग पर पुलिस बलों की तैनाती के साथ विभिन्न स्थानों पर अस्थाई पुलिस चौकी का निर्माण कार्य भी कराया जाए एवं अतिरिक्त पुलिस फोर्स की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों से भी नियमित निगरानी रखे जाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए। बाईपास और वैकल्पिक मार्गों की जानकारी साइन बोर्ड के माध्यम से कावड़ियों को दी जाए। उन्होंने कांवड़ को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए निरन्तर पड़ोसी राज्यों से भी समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए।

कब से शुरू हो रहा है सावन 2024: इस साल सावन महीना 22 जुलाई से लग रहा है। पंचांग अनुसार सावन की पहली तारीख यानी प्रतिपदा तिथि 21 जुलाई की दोपहर 03 बजकर 46 मिनट से लग जाएगी। लेकिन 21 जुलाई को उदया तिथि न होने के कारण इस पवित्र महीने की शुरुआत 22 जुलाई से मानी जाएगी। सावन माह का समापन 19 अगस्त 2024 को होगा। इस बार सावन माह में पांच सोमवार पड़ रहे हैं।

इस महीने में भगवान शिव की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार सावन मास में सृष्टि की बागडोर भगवान शिव के हाथ में आ जाती है इसलिए इस महीने में भोलेनाथ की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। इस महीने में कांवड़ यात्रा (Kawad Yatra 2024) भी निकाली जाती है। इसके अलावा सावन में पड़ने वाले त्योहारों का भी अपना खास महत्व होता है। चाहे वो सावन सोमवार व्रत (Sawan Somwar Vrat 2024) हो या सावन शिवरात्रि (Sawan Shivrtri 2024) या फिर नाग पंचमी (Nag Panchami 2024) का त्योहार। चलिए जानते हैं इस साल सावन कब से शुरू हो रहा है और इस महीने में कौन-कौन से व्रत-त्योहार पड़ेंगे।

Kanwar Yatra 2024 Date: भगवान शिव का प्रिय श्रावण मास 22 जुलाई से शुरू होने वाला है। भगवान शिव के भक्तों को इस महीने का बहुत बेसब्री से इंतजार रहता है। सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा भी निकाली जाती हैं। इसमें महादेव के भक्त गंगा नदी से जल भरकर लाते हैं और शिवलिंग का जलाभिषेक करत हैं। अपने भक्त की इस अटूट श्रद्धा से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और उन्हें मनोवांछित फल की प्राप्ति का वरदान देते हैं। इस साल 2024 में कांवड़ यात्रा 22 जुलाई से शुरू हो रही है। सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू होकर 19 अगस्त को खत्म होगा। 19 अगस्त 2024 के दिन ही रक्षा बंधन मनाया जाएगा। कांवड़ यात्रा 22 जुलाई से शुरू होकर सावन शिवरात्रि पर समाप्त हो जाएगी। सावन माह की त्रयोदशी तिथि पर आने वाली शिवरात्रि इस बार 2 अगस्त को पड़ रही है। इसी दिन सभी कांवड़िए जल लाकर शिवलिंग पर चढ़ाते हैं। शिवरात्रि पर कांवड़िए अपनी कावड़ में लाया जल शिवलिंग पर चढ़ाकर मनोकामना मांगते हैं।

सावन सोमवार व्रत 2024 (Sawan Somwar Vrat date 2024): इस साल 5 सावन सोमवार व्रत रखें जाएंगे। पहला सावन सोमवार व्रत 22 जुलाई को, दूसरा 29 जुलाई को, तीसरा 05 अगस्‍त को, चौथा 12 अगस्‍त और पांचवां 19 अगस्‍त को पड़ रहा है। 19 अगस्‍त को सावन सोमवार व्रत के साथ श्रावण मास का समापन भी हो जाएगा।

  1. सोमवार 22 जुलाई- पहला सोमवार
  2. सोमवार 29 जुलाई- दूसरा सोमवार
  3. सोमवार 05 अगस्त- तीसरा सोमवार
  4. सोमवार 12 अगस्त- चौथा सोमवार
  5. सोमवार 19 अगस्त- पांचवां सोमवार

सावन महीने के व्रत-त्योहार 2024

  1. प्रदोष व्रत – 1 अगस्त 2024
  2. सावन शिवरात्रि – 2 अगस्त 2024
  3. सावन अमावस्या – 4 अगस्त 2024
  4. हरियाली तीज- 7 अगस्त 2024
  5. नागपंचमी- 9 अगस्त 2024
  6. श्रावण पुत्रदा एकादशी – 16 अगस्त 2024
  7. प्रदोष व्रत – 17 अगस्त 2024
  8. रक्षाबंधन और सावन पूर्णिमा- 19 अगस्त 2024