महिला उन्नति संस्था के सदस्यों ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

0
394
blanket-distribution-greno

ग्रेटर नोएडा : सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत) द्वारा कंपकपाने वाली ठंड से ठिठुरते गरीब ज़रूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के लिये रविवार को दादरी रेलवे स्टेशन के नजदीक झुग्गी झोपड़ियों में रह रहे गरीबों को कंबल वितरित किये गये। संस्था के संस्थापक डा राहुल वर्मा ने बताया कि दादरी रेलवे स्टेशन के पास बसी झुग्गी झोपड़ियों में बेहद गरीब लोग रहते है जिनके पास कड़ाके की ठंड से बचाव हेतु पर्याप्त साधन नहीं है. जिस कारण वहां छोटे-छोटे बच्चे और वृद्ध लोग ठंड से ठिठुर रहे थे। संस्था द्वारा इन गरीब असहाय लोगों को कंबल वितरण कर ज़रूरतमंदों को ठंड से बचाने का अभियान शुरू किया गया है। संस्था के सदस्य क्षेत्र में जगह-जगह जाकर ज़रूरतमंदों को ठंड से राहत दिलाने के लिये कंबल एवं गर्म कपड़े आदि मुहैया कराने का प्रयास करेगी। साथ ही उन्होने प्रशासन से जनपद में रैन बसेरों की संख्या बढाये जाने की अपील की। इस अवसर पर महासचिव अनिल भाटी, विजय तंवर देवेंद्र चन्दीला, नरेश वर्मा और जहीर सैफ़ी आदि सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here