Home Blog Page 1412

विदेशी नागरिक ने तीन माह की बेटी को फर्श पर पटक कर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

0
Foreign citizen killed three-month-old daughter

ग्रेटर नोएडा : इकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले विदेशी नागरिक ने पत्नी से विवाद होने पर तीन माह की मासूम बच्ची को फर्श पर पटक दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यही नहीं निर्दयता की हद पार करते हुए बिल्डिंग से नीचे फेंक दिया। पत्नी द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक नाइजीरियन मूल का युवक ओजीयोमा डेक्लान ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इंपीरिया हाउसिंग सोसायटी के फ्लैट में अपनी पत्नी जूली व तीन माह की बच्ची एडोगो के साथ रहता है। सोमवार सुबह किसी बात को लेकर पति पत्नी में झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर ओजीयोमा ने पत्नी व बेटी को पीटना शुरू कर दिया। उसने बेटी को फर्श पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। खून के रिश्ते को तार-तार करते हुए उसने बच्ची को बिल्डिंग से नीचे फेंक दिया। जूली ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गयी। डीसीपी नोएडा सेंट्रल हरीश चंदर ने बताया कि महिला जूली ने अपने पति के खिलाफ लिखित शिकायत की है। जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तराखंड सरकार द्वारा नयी नियुक्ति पर रोक लगने के विरोध में मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

0
Memorandum sent to the Chief Minister

पौड़ी गढ़वाल : उत्तराखंड सरकार द्वारा नयी नियुक्ति पर रोक लगने के विरोध में आज पौड़ी में युवा कांग्रेस द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। जिसमें कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के कारण जहाँ युवा भारी संख्या में बेरोजगार हुआ है ऐसे में राज्य सरकार का दायित्व बनता था कि लोगो के रोजगार की व्यवस्था करे. लेकिन ऐसा करने की बजाय राज्य सरकार के द्वारा जिस प्रकार से राज्य में नयी नियुक्तियों पर रोक लगाने का नया आदेश जारी किया गया है, उससे आपने उत्तराखंड के युवाओं के साथ विश्वासघात के साथ ही उनके भविष्य को अंधकार में डालने काम किया है.

इस मौके पर प्रदेश सचिव NSUI, मोहित सिंह ने कहा सरकार के द्वारा तीन साल के कार्यकाल में केवल अखबारों में कहा गया कि विभिन्न विभागों रिक्त पद भरे जाएंगे. लेकिन सरकार के द्वारा केवल युवाओं को ठगने का काम किया गया है. और जिस प्रकार से ठेकेदारी प्रथा की तरफ इस राज्य को ले जाने की कोशिश की जा रही है, बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. ऐसे में अगर जल्द ही रिक्त पदों पर लगी रोक को हटाकर नई नियुक्तियां सरकार द्वारा नही निकाली जाती है, तो समस्त युवाओं के द्वारा प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन किया जाएगा. जिसकी पूरी जिम्मेदारी उत्तराखंड सरकार की होगी. ज्ञापन देने वालों मे प्रदेश सचिव NSUI  मोहित सिंह, जिला सचिव युवा कांग्रेस दीपक नौटियाल, आकाश रावत, आशीष नेगी जिला उपाध्यक्ष, राहुल नेगी आदि थे.

उत्तराखंड में आज दोपहर तक मिले 17 नए कोरोना पॉजिटिव, 1836 हुई संक्रमितों की संख्या

0
coronavirus covid-19

देहरादून : उत्तराखंड में आज (सोमवार) दोपहर तक 17 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये हैं। जिसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1836 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार दोपहर को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज कुल 1038 सैंपल की रिपोर्ट आई, जिसमे से 17 मामले पॉजिटिव आये जबकि 1021 मामले नेगेटिव आये हैं। जिसके बाद राज्य में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढक़र 1836 हो गई है। हालांकि कुल संक्रमित मरीजों में से अब तक 1135 (61 प्रतिशत से अधिक) लोग स्वस्थ्य होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि विभिन्न अस्पतालों में 668 एक्टिव मरीज चिकित्सकों की निगरानी में भर्ती हैं। वहीँ अब तक कोरोना से 24 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। आज नैनीताल, टिहरी, पौड़ी तथा रुद्रप्रयाग जिले में 3-3 कोरोना के मरीज सामने आये हैं, जबकि पिथोरागढ़ तथा बागेश्वर में दो-दो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. वहीँ एक कोरोना पॉजिटिव अल्मोड़ा जिले में सामने आया है. आज कोरोना पॉजिटिव आये मरीजों में से ज्यादातर लोग बाहरी राज्यों से यहाँ लौटे हैं।

उत्तराखंड में अब तक कोरोना covid-19 के जिलेवार मामले

जनपद कोरोना के मरीज
देहरादून475
नैनीताल338
टिहरी294
उधमसिंह नगर114
हरिद्वार209
पौड़ी65
अल्मोड़ा75
पिथौरागढ़53
चमोली44
उत्तरकाशी33
बागेश्वर42
चंपावत48
रुद्रप्रयाग46
कुल1816

 

COVID-19 : 10 दिन में उत्तराखंड के प्रत्येक व्यक्ति की होगी मेडिकल स्क्रीनिंग, सीएम त्रिवेन्द्र

0
cm-trivendra-rawat
साभार एएनआई

देहरादून : उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण पर काबू करने के लिए शासन/प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास जारी हैं। इसबीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम 10 दिन के भीतर राज्य के प्रत्येक व्यक्ति का मेडिकल स्क्रीनिंग करेगी। उन्होंने कहा कि अगले 10 दिनों में समस्त निवासियों की स्क्रीनिंग पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने रविवार को न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान कहा कि ‘हमारा लक्ष्य है कि राज्य के हर व्यक्ति की स्क्रीनिंग हो, खासकर बच्चे और बुजुर्ग लोगों की। मैंने टारगेट दिया है कि 10 दिन के भीतर उत्तराखंड के सभी लोगों के मेडिकल स्क्रीनिंग का कार्य पूरा करें।

अगले दस दिनों में आंगनबाड़ी, ग्राम सभाएं, और आशा वर्कर करेंगी राज्य के हर व्यक्ति की स्क्रीनिंग
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अगले दस दिनों में आंगनबाड़ी, ग्राम सभाएं और आशा वर्कर प्रदेश के सभी नागरिकों की स्क्रीनिंग का काम करेंगे। स्क्रीनिंग में अगर किसी में लक्षण आता है तो व्यक्ति का कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दस हजार आशाएं और 18 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। यह सभी इस काम में जुटेंगे। दस दिनों में स्क्रीनिंग का काम पूरा करने के निर्देश जिलाधिकारियों को दिया गया है। जितनी ज्यादा स्क्रीनिंग होगी, उतना ही कोरोना को कंट्रोल किया जा सकेगा। इसमें ज्यादा फोकस बच्चों और बुजुर्गों को लेकर रहेगा।  सीएम ने कहा कि स्क्रीनिंग समय समय पर करवाई जाएगी। अभी अधिकांश केस उत्तराखंड लौटे प्रवासियों के सामने आए हैं। सैंपल टेस्टिंग को तेज करने के लिए निर्देश दिए हैं। ऐसा अनुमान है कि 15 से बीस दिनों में स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी। सामुदायिक संक्रमण के अभी हालात नहीं बने हैं। ऐसे में कंटेनमेंट जोन पर सरकार सबसे ज्यादा नजर रख रही है। इसके साथ ही गंभीर संक्रमण वाले शहरों का चिह्नीकरण किया गया है। वहां से आने वालों के लिए संस्थागत और होम क्वारंटीन की व्यवस्था है।

 

वर्ष 2020 का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून को, भारत सहित पूरे विश्व के लिए बहुत सावधानी का संदेश देगा यह खग्रास सूर्यग्रहण

0
solar-eclipse

वर्ष 2020 का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून 2020 रविवार को लगेगा यह खग्रास सूर्यग्रहण होगा. जो पूरे विश्व सहित भारतवर्ष को राजनीतिक एवं कूटनीतिक मोर्चे पर विशेष संयमित एवं सावधान रहने का संदेश देगा. ग्रहण का प्रभाव आम जनमानस पर गहरा पड़ेगा. राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज आईडीपीएल के संस्कृत प्रवक्ता आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि यह सूर्या ग्रहण भारतवर्ष में पूर्ण रूप से दृष्टिगोचर होगा. भारतीय समयानुसार ग्रहण सुबह 10:24 पर शुरू होगा जिसका मोक्ष दोपहर 1:48 पर होगा ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटा 24 मिनट होगी पृथ्वी लोक पर सूतक 20 जून की रात्रि 10:24 से प्रारंभ हो जाएगा.

प्रथम गवर्नर अवार्ड से सम्मानित आचार्य घिल्डियाल ने बताया कि ग्रहण काल में भोजन शयन आदि क्रियाओं का निषेध है. रविवार को ग्रहण होने से यह चूड़ामणि नामक अति महत्वपूर्ण ग्रहण होगा जिसमें यंत्र एवं मंत्र साधना से मानव जीवन की समस्त समस्याओं का निराकरण हो सकेगा. ग्रहण काल में जप तप दान करने से ग्रह पीड़ा से मुक्ति मिलेगी. डॉक्टर चंडी प्रसाद ने बताया की रविवार के दिन ग्रहण होने से मंत्रों की ध्वनि को यंत्रों में परिवर्तित कर पूर्ण वैज्ञानिक पद्धति से जनमानस की समस्याओं का निराकरण किया जा सकेगा. बताया कि 26 दिसंबर 2019 को भी खग्रास सूर्य ग्रहण पड़ा था और उन्होंने उस समय भविष्यवाणी की थी कि धनु राशि पर घटित इस ग्रहण काल में जो 6 ग्रह योग पड़ रहा है. उससे पूरी दुनिया सहित भारतवर्ष को भी भयंकर महामारी और दुर्घटनाओं से जूझना पड़ेगा कोरोनावायरस के रूप में फैली आपदा से यह भविष्यवाणी सत्य साबित हुई.

इस बार यह ग्रहण आषाढ़ मास मिथुन राशि एवं मृगशिरा नक्षत्र पर घटित हो रहा है. साथ ही बृहस्पति शनि शुक्र वक्री चाल से नक्षत्र मंडल में भ्रमण कर रहे हैं. इससे कहीं अतिवृष्टि तो कहीं वर्षा की कमी तथा अनाज उत्पादन प्रभावित होगा. विशेष रोगों का प्रकोप बढ़ने से जन धन हानि का योग है. सत्ता पक्ष में विरोध तनाव सरकारी कर्मचारियों की नाराजगी से सरकार परेशान नेतृत्व परिवर्तन तथा स्त्री वर्ग को विशेष कष्ट होगा जिन लोगों की कुंडली में मारकेश योग चल रहा है वह विशेष सावधानी बरतें. उत्तराखंड ज्योतिष रत्न डॉक्टर घिल्डियाल ने बताया कि राजनेताओं के लिए भी यह ग्रहण कष्टकारी रहेगा. उन्हें भी बहुत सावधानी पूर्वक निर्णय लेने होंगे और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा सरकार को चाहिए कि पूरे 1 वर्ष तक लोगों के सामूहिक रूप से एकत्रित होने पर सख्ती से रोक लगाई अन्यथा महामारी को रोकना बहुत मुश्किल होगा.

  राशि अनुसार ग्रहण का फल

मेष- उत्साह कार्यों में सफलता नवीन जिम्मेदारियां मिलेंगी
वृष- पारिवारिक कलह तनाव व्यर्थ खर्चे धन प्राप्ति में बाधा
मिथुन- स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव अपीयर्स
कर्क- प्रवास विदेश गमन व्यस्त परिश्रम संतान से मतभेद
सिंह- धन लाभ यश प्राप्ति राज्य लाभ
कन्या- प्रभाव वृद्धि आकस्मिक धन लाभ
तुला- कार्यों में बाधा
वृश्चिक- शारीरिक कष्ट दुर्घटना रोग से कष्ट
धनु- अचानक दुर्घटना शारीरिक कष्ट
मकर- शत्रु दमन यश धन लाभ
कुंभ- भ्रम की स्थिति पारिवारिक चिंता
मीन- शारीरिक कष्ट कार्यों में विलंब धोखा

उत्तराखंड के इस जिले को मिला नया केंद्रीय विद्यालय, देश में 4 नए केंद्रीय विद्यालयों के शुभारंभ की घोषणा

0
kendriya-vidyalaya

देहरादून : उत्तराखंड के चंपावत जिले को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने केंद्रीय विद्यालय के रूप में बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने आज 14 जून को एक ट्वीट कर देश में 04 नए केंद्रीय विद्यालयों के शुभारंभ की घोषणा की। जिनमें से एक केंद्रीय विद्यालय उत्तराखंड के चंपावत जिले के एसएसबी में केंद्रीय विद्यालय का शुभारंभ किया गया है। जबकि एक केंद्रीय विद्यालय झारखंड के डांगावापोसी तथा 02 केंद्रीय विद्यालय उत्तर प्रदेश राज्य के फतेहपुर और हमीरपुर में शुभारंभ किए गए हैं। इसी के साथ अब पूरे देश में केंद्रीय विद्यालयों की कुल संख्या 1,239 हो गई है।

4 नए केंद्रीय विद्यालय का शुभारंभ करने पर मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने नए विद्यालय से लाभान्वित होने वाले सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं नए केन्द्रीय विद्यालयों से लाभन्वित होने वाले समस्त विद्यार्थियों और अभिभावकों को हार्दिक बधाई देता हूँ और आशा करता हूँ कि हमारे ये केन्द्रीय विद्यालय इसी प्रकार देश के कोने-कोने में शिक्षा का प्रकाश फैलाते रहेंगे। अब कुल केन्द्रीय विद्यालयों की संख्या बढ़कर 1239 हो गई है।

4 नए केन्द्रीय विद्यालय

  1. KV एसएसबी, चंपावत, उत्तराखंड
  2. KV रेलवे, डांगोवापोसी, झारखंड
  3. KV मधुपुरी, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश
  4. KV सुमेरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश

 

 

प्राथमिक विद्यालय नवाखाल की भोजन माता के आकस्मिक निधन पर शिक्षकों ने दी श्रद्धांजलि

0
shradhanjali

श्रीनगर गढ़वाल : राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवाखाल की भोजन माता श्रीमती लीला देवी के आकस्मिक निधन पर शिक्षकों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी. राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खिर्सू के कोषाध्यक्ष आनंद पवार, ब्लॉक अध्यक्ष रेखा नेगी, संरक्षक धीरेंद्र घिल्डियाल, रेखा रावत, प्रकाश रावत, शरद रावत, टीपी डिमरी, प्रवीण बिष्ट, आदित्य कांडपाल, राजेंद्र चौहान, महेंद्र नेगी, प्रदीप कुमार, दिवाकर कुकरेती, रमेश डोभाल, पूजा जोशी, वंदना रावत, मधु मिश्रा आदि ने शोक व्यक्त किया. राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खिर्सू के कोषाध्यक्ष आनंद पवार ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक संघ उनके परिवार की हर संभव आर्थिक मदद करेगा. यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

कश्मीर में शहीद हुए सूबेदार यमुना प्रसाद की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि, 7 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

0
Subedar Yamuna Prasad, martyred in Kashmir

हल्द्वानी : जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा सैक्टर में बीते 11 जून को पेट्रोलिंग के दौरान एक हादसे में शहीद हुये नैनीताल जनपद के ओखलकांडा ब्लॉक के पदमपुर मीडार निवासी कुमाऊं रेजिमेंट के जवान सुबेदार यमुना प्रसाद पनेरू का आज हल्द्वानी के चित्रशिला घाट रानीबाग मे पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद की पत्नी ममता ने पति को सैल्यूट कर अंतिम विदाई दी। शहीद के शव को उनके 07 वर्षीय पुत्र यश पनेरू तथा भाई भुवन पनेरू द्वारा मुखाग्नि दी गई। अंत्येष्टि के दौरान शहीद की माँ, पत्नी एवं परिजन आखिरी बार शहीद को देख बिलख पड़े। इस दौरान शहीद यमुना अमर रहे के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। परिवार के लोगों के साथ ही पूरे गांव ने नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी।

शहीद यमुना प्रसाद का शव शनिवार शाम को हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी आर्मी स्टेशन पहुंचा था। आर्मी ग्राउंड पर सेना के जवानों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी।  इसके बाद शव को उनके घर सड़क मार्ग से पहुंचाया गया। इससे पूर्व आर्मी कैन्ट मे शहीद को पुष्पचक्र अर्पित कर सलामी दी। चित्रशिला घाट पर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत की ओर से परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने शहीद के शव पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्वांजलि दी। वहीँ जिलाधिकारी सविन बंसल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा ने भी शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रधांजलि दी।बता दें कि एवरेस्ट फतह करने वाले 06 कुमाऊं रेजिमेंट के सूबेदार यमुना प्रसाद बीते गुरुवार (11 जून) को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में पेट्रोलिंग के दौरान एक हादसे में शहीद हो गए थे। वे कुपवाड़ा के गुरेज सेक्टर में तैनात थे। मूलरूप से ओखलकांडा ब्लॉक के पदमपुर मीडार गांव निवासी 39 वर्षीय यमुना प्रसाद पनेरू 2002 में 6th कुमाऊं रेजिमेंट में भर्ती हुए थे।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा में फिर फूटा कोरोना बम, आज मिले 70 नये केस, 935 पहुंचा जिले में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा

0
corona-bomb in noida

ग्रेटर नोएडा : जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के लाख प्रयासों के बाद भी गौतमबुद्धनगर में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में मरीजों के आंकड़े लगातार बढ़ते ही जा  रहे है। रविवार को एक बार फिर गौतमबुद्ध नगर जनपद में कोरोना बम फट गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज जिले में 70 नये केस मिले हैं। जिसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 935 हो गई है। हालाँकि नये केस मिलने के बीच राहत की बात यह है कि बड़ी सख्यां में रोज कोरोना को हराकर मरीज अस्पताल से बाहर आ रहे हैं। जिले में अब तक 510 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ.सुनील दोहरे ने बताया कि रविवार को सरकारी व प्राइवेट लैब से कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 70 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सरकारी लैब में जांच कराने वाले मरीजों की संख्या 56 है, जबकि निजी लैब से प्राप्त रिपोर्ट में 15 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। पॉजिटिव पाए गए मरीज नोएडा व ग्रेटर नोएडा के विभिन्न सेक्टरों के अलावा गांवों व कस्बों के रहने वाले हैं। सभी को कोविड अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है। डॉ. दोहरे ने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव पाए गए कुल 935 मरीजों में से अब तक 510 मरीजों को ठीक कर घर भेजा जा चुका है। जिले में 73 मरीज बाहर के चिन्हित किए गए हैं,जो दिल्ली, गाजियाबाद, आंध्र प्रदेश, वेस्ट बंगाल, आगरा, हापुड़, बुलंदशहर, हरियाणा व अलीगढ़ के रहने वाले हैं।

शारदा अस्पताल से 25 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज, 4 साल के बच्चे ने कोरोना को हराया

कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं। रविवार को ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल से 26 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज होने वाले मरीजों में चार साल का बच्चा व 15 साल का एक किशोर भी शामिल है। बच्चे के परिवार के अन्य लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जो पहले ही ठीक हो चुके हैं। अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि रविवार को 26 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज होने वाले मरीजों में शामिल 15 वर्षीय किशोर को एक निजी अस्पताल से गंभीर हालत में शिफ्ट किया गया था। कोरोना से संक्रमित देश के एक नामी न्यूरो सर्जन को भी डिस्चार्ज किया गया। न्यूरो सर्जन को आगरा से ट्रांसफर किया गया था। ठीक होने वाले मरीजों को डिस्चार्ज पत्र सौंपते समय अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार व ओएसडी डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने सभी को आरोग्य सेतु एप डाउन लोड करने का अग्रह किया। बता दें कि शारदा अस्पताल से अब तक 225 से ज्यादा मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अस्पताल में अभी 128 मरीजों का इलाज चल रहा है।

सेना में लेफ्टिनेंट बना पौड़ी गढ़वाल का वेदांत रावत, पहले ही प्रयास में पास की थी एनडीए की परीक्षा  

0
Vedant Rawat lieutenant in the army

पौड़ी गढ़वाल : शनिवार को उत्तराखंड के देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से पास आउट होकर देश के 333 युवा अफसर भारतीय थल सेना में शामिल हो गए हैं। पासिंग आउट परेड में शामिल होकर सैन्य अधिकारी बने इन्हीं युवा कैडेट में से एक पौड़ी गढ़वाल का युवा कैडेट वेदांत रावत भी है। मूलरूप से पौड़ी ब्लॉक के केसुंदर गांव निवासी केवेदांत रावत के सेना में अफसर बनने पर पूरे गांव में खुशी की लहर है। शनिवार को देहरादून आईएमए की पासिंग आउट परेड के बाद वेदांत भारतीय सेना का हिस्सा बन गया है। वेदांत का परिवार वर्तमान में देहरादून रहता है। वेदांत के माता-पिता स्वास्थ्य विभाग में फार्मेसिस्ट पद पर तैनात हैं और वर्तमान में कोविड-19 ड्यूटी के तहत कोरोना महामारी से बचाव व रोकथाम में जुटे हैं।

मूलरूप से पौड़ी ब्लॉक के केसुंदर गांव निवासी भारत सिंह रावत व रेखा रावत के छोटे बेटे वेदांत का जन्म 1999 में हुआ। वेदांत ने वर्ष 2014 में आर्मी पब्लिक स्कूल क्लेमेनटाउन से 10 सीजीपीए के साथ 10वीं और वर्ष 2016 में 12वीं की परीक्षा 94 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। वेदांत ने पहले ही प्रयास में एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर सेना के लिए कमीशन प्राप्त किया। ग्राम प्रधान नूतन सिंह रावत ने बताया कि गांव के बेटे वेदांत ने सेना में अधिकारी बनकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। गांव के 50 से अधिक ग्रामीण सेना के तीनों अंगों से जुड़े हुए हैं। इनमें से कुछ सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं। वेदांत के पिता भारत सिंह रावत फार्मेसिस्ट के पद पर हरिद्वार में सेवारत हैं, जबकि माता देहरादून में ही फार्मेसिस्ट के पद पर सेवाएं दे रही हैं। कोरोना महामारी के चलते वेदांत रावत के माता-पिता को अपने बेटे के पासिंग आउट परेड में शामिल न हो पाने का मलाल है। उन्होंने वेदांत की पासिंग परेड टीवी पर देखी।

यह भी पढ़ें

रंग लाई 11 वर्ष की कठिन तपस्या, श्रीनगर गढ़वाल का युवा बना भारतीय सेना में अधिकारी