Home Blog Page 1416

देहरादून शहर में DMRC के सहयोग से तैयार हो रही है रोप-वे प्रणाली की डीपीआर

0
dehradun-metro-rail

देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में गुरूवार को सचिवालय में यूनिफाईड मैट्रो पाॅलिटन ट्रांसपोर्ट ऑथोरिटी (यू.एम.टी.ए) की बैठक हुई। बैठक में उत्तराखण्ड मैट्रो रेल परियोजना के काॅम्प्रीहेंसिव माॅबिलिटी प्लान (सी.एम.पी) को मंजूरी दी गई। देहरादून शहर में दिल्ली मैट्रो रेल काॅरपोरेशन के सहयोग से रोप-वे प्रणाली की डीपीआर तैयार की जा रही है। हरिद्वार-ऋषिकेश एवं नेपाली फार्म -विधानसभा कोरिडोर में मैट्रो लाईट के निर्माण के साथ ही हरिद्वार शहर में पी.आर.टी के निर्माण हेतु अनुमोदन प्राप्त किया गया।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में यू.एम.टी.ए का गठन किया गया है। इसमें आवास मंत्री, उत्तराखण्ड उपाध्यक्ष, मुख्य सचिव सदस्य सचिव, सचिव आवास, वित्त, परिवहन, नियोजन, राजस्व एवं शहरी विकास सदस्य हैं।

बैठक में एमडी उत्तराखण्ड मैट्रो रेल जितेन्द्र त्यागी ने देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश मैट्रोलाईट सिस्टम पर विस्तार से प्रस्तुतिकरण दिया। इस अवसर पर उन्होंने हरिद्वार से ऋषिकेश, देहरादून से नेपाली फार्म तक मैट्रो लाईट के लिए रूट प्लान स्टडी के बारे में जानकारी दी। देहरादून व हरिद्वार शहर के लिए भी बनाई गई योजना के बारे में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर आवास मंत्री मदन कौशिक, प्रमुख सचिव आनन्द वर्द्धन, सचिव नितेश झा एवं सबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

सतपुली में अवैध शराब के 96 पव्वे सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

0
96 people arrested for illegal liquor in Satpuli, including one

सतपुली : कोरोना महामारी के बीच जनपद पौडी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना सतपुली के अन्तर्गत कल शाम लगभग 6.30 बजे पुलिस गश्त के दौरान 96 पव्वे सहित एक व्यक्ति पकड़ा गया।

थानाध्यक्ष त्रिभुवन रौतेला ने बताया कि कल शाम गश्त पर तैनात कांस्टेबल देशराज, प्रकाश चन्द्र व रवि कुमार ने गश्त/ चैकिंग के दौरान सतपुली कस्बे में लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के पास संदिग्ध व्यक्ति संजय उर्फ संजू पुत्र कन्हैया लाल से दो पेटी कुल 96 पव्वे शराब के बरामद किये।

अभियुक्त संजय उर्फ संजू के खिलाफ थाना सतपुली में आबकारी अधिनियम के तहत धारा 60 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

उत्तराखंड में आज दोपहर तक फिर मिल चुके हैं 75 नए कोरोना पॉजिटिव, 1637 पहुंचा कुल आंकड़ा

0
coronavirus

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण का मामला तेजी से बढ़ता जा रहा है। हर रोज नए संक्रमित मरीज मिलने से प्रदेश की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। आज दोपहर तक प्रदेश में कोरोना के 75 नए मामले आये हैं। जिनमे से सबसे ज्यादा 30 मामले अकेले टिहरी जिले से हैं। जिसके बाद राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1637 हो गई है। हालांकि अब तक विभिन्न अस्पतालों से कुल 837 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। वहीँ राज्य में अब तक कोरोना संक्रमित 15 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। अन्य राज्यों को भी सात मरीज चले गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर को लैब से जिन 1238  सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है उनमें 75 मामलों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसमे टिहरी जिले में सर्वाधिक 30  संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके अलावा देहरादून से 16 तथा हरिद्वार से 15 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके अलावा रुद्रप्रयागउधमसिंह नगर से 04 तथा चमोली से 03 तथा पौड़ी जिले से 01 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। आज मिले ज्यादातर कोरोना संक्रमित मुंबई, महाराष्ट्र से यहाँ लौटे हैं।

उत्तराखंड में अब तक कोरोना covid-19 के जिलेवार मामले

जनपद कोरोना के मरीज
देहरादून419
नैनीताल334
टिहरी253
उधमसिंह नगर99
हरिद्वार169
पौड़ी53
अल्मोड़ा74
पिथौरागढ़51
चमोली37
उत्तरकाशी25
बागेश्वर40
चंपावत48
रुद्रप्रयाग35
कुल1637

 

 

देश में एक दिन में मिले रिकॉर्ड 9,996 कोरोना पॉजिटिव केस, 2,86,579 पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा

0
corona-positive-case-in-india

नई दिल्ली : भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार देश में बीते 24 घंटों में अब तक के एक दिन में सबसे ज़्यादा 9,996 मामले सामने आए हैं। जबकि 357 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। इससे 10 जून को देशभर में 9,985, 9 जून को 9,983, 8 जून को 8,536 कोरोना के मामले सामने आये थे।

इसके साथ ही देशभर में अब तक कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2,86,579 हो गई है। जिसमें 1,37,448 सक्रिय मामले, वहीँ 1,41,029 लोग ठीक/ डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि कुल 8,102 लोगों की मौत हो चुकी है।

देखें राज्यवार कोरोना मरीजों की लिस्ट।

S. No.  States  ConfirmedCuredDeath
1Maharashtra94041445173438
2Tamil Nadu3684119333326
3Delhi3281012245984
4Gujarat21521147351347
5Uttar Pradesh116106871321
6Rajasthan116008569259
7Madhya Pradesh100496892427
8West Bengal93283779432
9Karnataka6041286269
10Bihar5710307133
11Haryana5579218852
12Andhra Pradesh5269289978
13J&K4507167151
14Telengana41111817156
15Odisha325022829
16Assam309212494
17Punjab2805223255
18Kerala216190518
19Uttarakhand156283115
20Jharkhand14895928
21Chhattisgarh12624026
22Tripura8952391
23Himachal4512546
24Goa387670
25Chandigarh3272865
26Manipur311630
27Nagaland128220
28Puducherry127530
29Ladakh115521
30Mizoram9310
31Arunachal Pradesh5720
32Meghalaya44131
33Andaman and Nicobar Islands34330
34Dadar Nagar Haveli2620
35Sikkim1300
36Daman & Diu200
Cases being reassigned to states8931
Total confirmed cases2,86,5791,41,0298,102

खुशखबरी : उत्तराखंड में 1016 सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहाँ करें ऑनलाइन आवेदन

0
Uttarakhand Subordinate Services Selection Commission

देहरादून : कोरोना संकट के बीच उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न विभागों के 1016 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। आज यानी गुरुवार 11 जून से इन पदों के लिए आनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अनुसार विज्ञापित किये गये 1016 पदों में पशुधन प्रसार अधिकारी के 120, अधिदर्शक के 26 और निरीक्षक के 03 रिक्त पदों के लिए अभ्यार्थियों को 27 जून 2020 तक आवेदन करना होगा। इसके साथ ही कनिष्ठ अभियंता सिविल (Junior Engineer Civil) के रिक्त 121 पदों के लिए 29 जून रात 12 बजे तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। समूह-ग के तहत डाटा एंट्री आपरेटर, कनिष्ठ सहायक के 746 पदों के लिए अभ्यार्थियों को 22 जुलाई तक आवेदन करने होंगे। हालाँकि अभी इन पदों के लिए परीक्षा की तिथि तय नहीं की गई है। आयोग के सचिव संतोष बड़ोनी का कहना है कि जल्द इनकी परीक्षा कराई जाएगी। कोरोना महामारी के चलते बदली परिस्थितियों में आयोग सीमित अभ्यार्थियों वाली परीक्षा आनलाइन भी करवा सकता है।

बतादें कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इन सभी पदों को भरने के लिए फरवरी में आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी, परन्तु इस बीच कोरोना महामारी के चलते 22 मार्च को प्रदेश में लाकडाउन की घोषणा होने से पूरी प्रक्रिया को स्थगित करना पड़ा था। करीब तीन महीने से स्थगित प्रतियोगी परीक्षाओं की इस प्रक्रिया को अब दोबारा शुरू किया जा रहा है। जो अभ्यार्थी आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी।

यहाँ करें ऑनलाइन आवेदन 

https://uksssconline.in/Public/Index.aspx

Uttarakhand Subordinate Services Selection Commission

चारधाम यात्रा 2020: केवल इसी क्षेत्र के स्थानीय लोग ही कर सकेंगे भगवान बद्रीनाथ के दर्शन, देवस्थानम बोर्ड ने लिया फैसला

0
badrinath-dham

देहरादून : कोरोना संक्रमण को देखते हुए चारधाम यात्रा संचालित किए जाने को लेकर नई गाइडलाइन जारी की गई है। तीर्थ पुरोहित और पंडा समाज के विरोध को देखते हुए उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड द्वारा सिर्फ चमोली जिले के बद्रीनाथ क्षेत्र के मूल स्थानीय निवासियों को ही बद्रीनाथ धाम की यात्रा करने की छूट दी गई है। यहां तक कि चमोली जिले के अन्य क्षेत्र, प्रदेश के दूसरे जिलों, दूसरे राज्यों एवं देश दुनिया के लोग चारधाम यात्रा पर नहीं जा सकेंगे। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के मुताबिक फिलहाल यह व्यवस्था 30 जून तक प्रभावी रहेगी। चमोली जिला प्रशासन, धर्माधिकारी, बद्रीनाथ मंदिर समिति, बद्रीनाथ पंडा समाज, होटल व्यवसायियों, टैक्सी यूनियन और व्यापार संघ के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक के बाद बद्रीनाथ यात्रा को लेकर निम्न फैसले लिए गए।

1. श्री बदरीनाथ मंदिर के दर्शन की अनुमति सिर्फ बामणी गांव, माणा गांव और नगर पंचायत क्षेत्र बदरीनाथ के मूल स्थानीय निवासियों को होगी। जो इन क्षेत्रों में पहले से रह रहे हैं उन्हीं को बदरीनाथ दर्शन की अनुमति होगी।
2. बाहरी देशों, बाहरी राज्यों और उत्तराखंड के बाकी जिलों के अलावा चमोली जिले के अन्य स्थानों के व्यक्तियों को भी दर्शन की अनुमति नहीं होगी।
3. श्रद्धालु सिंहद्वार से अंदर मुख्य द्वार के मचान से ही भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर सकेंगे।
4. श्री बदरीनाथ मंदिर में दर्शन का समय सुबह 7:00 से शाम के 7:00 बजे तक रहेगा।
5. श्रद्धालुओं को बदरीनाथ मंदिर में दर्शन के लिए टोकन प्राप्त करने होंगे। जो देवस्थानम बोर्ड द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराए जायेंगे।
6. नगर पंचायत बद्रीनाथ में पंजीकृत 19 साधु-संतों को जो जनपद में एक माह से ज्यादा वक्त निवास कर रहे हैं उन्हें बदरीनाथ में अपनी कुटिया या मठ में जाने की अनुमति उपजिलाधिकारी जोशीमठ के स्तर से प्रदान की जा सकेगी।
7. श्रीं बदरीनाथ धाम में दुकानदारों, होटल व्यवसायियों को अपने होटलों/दुकानों/धर्मशालाओं को देखने के लिए पहले चरण में एक दिन की अनुमति (सुबह 7:00 से शाम के 7:00 बजे तक) कुछ शर्तों के साथ मिलेगी। उसके बाद ही उन्हें होटलों या दुकानों में मरम्मत के काम की अनुमति मिलेगी। यहां मरम्मत के काम के लिए जिन मजदूरों को लाया जाएगा उनके नाम आधार कार्ड सहित उपलब्ध करवाने होंगे।
8. जिन होटलों/दुकानों/धर्मशालाओं के मालिक वर्तमान में अन्य राज्यों/उत्तराखंड के अन्य जिलों में रह रहे हैं उन्हें बद्रीनाथ धाम में अपने होटलों/दुकानों/धर्मशालाओं को खोलने की अनुमति नहीं है।
9. यह पूरी व्यवस्था 30 जून तक लागू रहेगी।

दुखद खबर : उत्तराखंड पुलिस के सब इंस्पेक्टर रोबिन बिष्ट की मौत

0
si-robin-singh-bisht

देहरादून : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद से एक दुखद खबर आ रही है। रुद्रप्रयाग जिले के उखीमठ थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर रोबिन बिष्ट की अचानक मौत हो गयी है। घटना आज शाम की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक आज शाम को ऊखीमठ थाने में तैनात 2015 बैच के सब स्पेक्टर रोबिन सिंह के पेट में अचनाक तेज र्दद की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें साथी पुलिसकर्मी ऊखीमठ के सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

30 वर्षीय एसआई रोबिन सिंह बिष्ट मूल रूप से पौडी़ के रहने वाले थे उनका परिवार वर्तमान में देहरादून और पौड़ी में रहता है। एसआई रोबिन सिंह की बीते वर्ष ही शादी हुई थी। वे वर्ष 2019 से रूद्रप्रयाग जिले में तैनात हैं और वर्तमान में उखीमठ थाने में तैनात थे। पुलिस ने उनके परिजनों को इस दुखद घटना के बारे में सूचित कर दिया है। उनके अचानक पेट दर्द से हुई मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा।

उत्तराखंड में आज मिले 25 नए कोरोना पॉजिटिव केस, 1562 पहुंचा मरीजों का कुल आंकड़ा

0
coronavirus-covid-19

देहरादून : उत्तराखंड में बुधवार को 25 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आये हैं। बुधवार दोपहर में जहाँ कोरोना के 23  मामले सामने आये थे, वहीँ रात 9 बजे थोड़ा राहत भरी खबर आई है. स्वास्थ्य बुलेटिन द्वारा रात 9 बजे जारी रिपोर्ट में 02 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

आज कोरोना पॉजिटिव आये 25 लोगों में से 07 मामले देहरादून से, 06 नैनीताल से, 04 हरिद्वार तथा 04 उधमसिंह नगर से हैं. इसके अलावा 02 टिहरी, 01 पौड़ी, 01 रुद्रप्रयाग से तथा 01 कोरोना संक्रमित व्यक्ति उत्तरकाशी जिले से है। जिससके बाद राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1562 हो गई है। राहत की बात यह है कि अब तक विभिन्न अस्पतालों से कुल 831 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। वहीँ राज्य में अब तक कोरोना संक्रमित 15 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। अन्य राज्यों को भी 7 मरीज चले गए हैं।

उत्तराखंड में अब तक कोरोना covid-19 के जिलेवार मामले

जनपद कोरोना के मरीज
देहरादून399
नैनीताल334
टिहरी223
उधमसिंह नगर95
हरिद्वार154
पौड़ी52
अल्मोड़ा74
पिथौरागढ़51
चमोली34
उत्तरकाशी25
बागेश्वर40
चंपावत48
रुद्रप्रयाग29
कुल1562

 

उत्तराखंड : तेंदुए ने गौशाला में बंधी 90 बकरियां मार डाली, विकलांग पशुपालक को हुआ लाखों का नुकसान

0
leopard-killed-goats-in-nainital

नैनीताल : जिला मुख्यालय नैनीताल के निकटवर्ती, जिम कार्बेट पार्क के अन्तरगत कार्बेट रेंज से सटे जलाल गांव में बीती रात तेंदुए ने एक विकलांग पशु पालक किसान की गौशाला में बंधी 90 बकरियों को मार डाला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने 45 बकरियों के शव गोशाला से बरामद कर लिए हैं, 18 बकरियां घायल अवस्था में पड़ी मिलीं. वहीँ बाकी बकरियां गायब बताई जा रही हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जलाल गांव के 65 वर्षीय विकलांग बच्ची सिंह ने अपने परिवार की आजीविका चलाने के लिए घर से करीब 50 मीटर दूर गौशाला बनाकर उसमे करीब 90 बकरियां पाली रखी थीं। मंगलवार शाम को वह बकरियों को जंगल से चारा-पत्ती खिलाकर गोशाला में बांध कर अपने घर चले गए। आज सुबह जब परिवार के लोग बकरियों को देखने गये तो वहां करीब ज्यादातर बकरियां मृत एवं कुछ घायल अवस्था में पड़ी मिली। यह माजरा देखकर बच्ची सिंह और परिवार वालों के होश उड़ गए। देखते ही देखते यह घटना गाँव में आग की तरह फ़ैल गई। पीड़ित ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान एवं वन विभाग की कालाढुंगी रेंज के अधिकारियों को दी।

सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हालांकि विभाग 45 बकरियां ही मरने की पुष्टि कर रहा है। वन क्षेत्राधिकारी अमित ग्वासाकोटी के अनुसार तेंदुए (गुलदार) ने बकरियों को अपना निवाला बनाया होगा। उन्होंने बताया कि वन विभाग घटना की जांच कर रहा है उसके बाद ही पीड़ित को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

उधर ग्राम प्रधान ने बताया कि उन्होंने दो-तीन दिन पूर्व गांव के बाहर गुलदार देखे जाने की सूचना वन रक्षक को दी थी। किंतु वन विभाग की ओर से गाँव में कोई नहीं आया। माना जा रहा है कि गुलदारों ने ही बकरियां मारी हों। जिस तरह इतनी बड़ी संख्या में बकरियां मारी गई हैं, उससे संभावना व्यक्त की जा रही है कि गुलदार भी संख्या में अधिक होंगे। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है, जबकि बकरियां बेचकर ही जीवन यापन करने वाले पीड़ित परिवार को लाखों का नुकसान हुआ है। उसकी आजीविका का साधन ही उजड़ गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।

कोरोना संकट काल में लाखों लोगों के लिए संजीवनी बनकर खड़ा है हंस फाउंडेशन

0
Hans-Foundation-corona-kaal

रूद्रप्रयाग, टिहरी और मसूरी के जिला अस्पतालों को मैडिकल उपकरण सहित प्रदान की जा रही है एम्बुलेंस 

उधमसिंह नगर एवं चंपावत के क्वारंटीन सेंटरों में 6 हजार बिस्तर सहित प्रदान किए पेडेस्टल फैन

माताश्री मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज के मार्गदर्शन में हंस फाउंडेशन उत्तराखंड सहित देश भर में कोविड-19 से लड़ने के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं से लेकर मानव कल्याण के कार्यों में निरंतर सहयोग कर रहा है।

इस श्रृंखला में उत्तराखंड के चंपावत एवं उधमसिंह नगर में बने  क्वारंटीन सेंटरों को हंस फाउंडेशन ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया है। जिसमें उधमसिंह नगर में बने क्वारंटीन सेंटर में 5000 बेडिंग सैट, 10,000 बेड सीट, 5000 तकिए, 5000 मोसक्यूटो नेट और 500 पेडेस्टल फैन प्रदान किए हैं।

Hans-Foundation-corona-kaal

चंपावत में बने क्वारंटीन सेंटर को 1000 बेडिंग सैट,1000 बेड सीट, 1000 तकिए, 500  मोसक्यूटो नेट,100 पेडेस्टल फैन और 500 चारपाई प्रदान की है। ताकि इन सेंटरों में आने वाले लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो और जरूरत पड़ने पर इन क्वारंटीन सेंटरों को अस्पताल में भी तबदील किया जा सके।

इसी के साथ ही रूद्रप्रयाग के जिला अस्पताल को वेंटिलेटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, एक्स रे मशीन सहित विभिन्न स्वास्थ्य उपकरण प्रदान किए गए है। साथ ही इस अस्पताल को जल्द ही  फाउंडेशन के माध्मय से एम्बुलेंस (टाटा विंगर) प्रदान की जाएगी। टिहरी की बात करें तो टिहरी जिला अस्पताल को रोगी वाहन (टाटा विंगर) और वेंटिलेटर प्रदान किया जाएगा। इसी तरह मसूरी जिला अस्पताल को टाटा विंगर एम्बुलेंस एवं बोलेरो एम्बुलेंस प्रदान की जाएगी।

उत्तराखंड का स्वास्थ्य विभाग मुख्यमंत्री की देख-रेख में प्रदेश के हर जिले में लोगों के इलाज और उनकी देख-रेख ठीक से हो सके। इसके लिए क्वारंटीन सेंटरों का निर्माण कर रहा है। हंस फाउंडेशन इस दिशा में राज्य सरकार और अधिकारियों के साथ मिलकर इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Hans-Foundation-corona-kaal

उत्तराखंड में राज्य सरकार द्वारा बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों में हंस फाउंडेनश द्वारा प्रदान की खाद्य सामग्री जा रही है। हंस फाउंडेशन ने कोविड-19 संक्रमण के चलते उत्तराखंड लौटे प्रवासी, उत्तराखंडियों के लिए स्थापित क्वारंटीन सेंटरों में रह रहे लोगों तक निरंतर मदद पहुँचा रहा है।

फाउंडेशन ने उत्तराखंड के पोखड़ा, रिखणीखाल और देवप्रयाग में राज्य सरकार द्वारा बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों में रह रहे लोगों के लिए खाद्य सामग्री एवं अन्य जरूरी सामान प्रदान किया है।

सरकार और प्रवासियों ने कहा धन्यवाद हंस फाउंडेशन

कोविड-19 संक्रमण के चलते महामारी की आगोश में फंसे देश को उभारने के लिए हंस फाउंडेशन माता मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज की प्रेरणा से उत्तराखंड सहित देश के कई अन्य हिस्सों में  सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन करते हुए डिजिटल इंडिया के माध्यम से लाखों गरीब परिवारों तक राशन,मास्क और तमाम दूसरी सेवाएं पहुंचा रहा है। जिसके लिए प्रवासी उत्तराखंडियों ने माता मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज का कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया है।

आपको बता दें की हंस फाउंडेशन ने कोविड-19 से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में 4 करोड़ा रूपये की राशि प्रदान की हैं। इसी के साथ उत्तराखंड को कोरोना वायरस से निपटने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ 51 लाख रूपये की राशि प्रदान की है। सेवा अस्माकं धर्म के पथ पर चलते हुए माताश्री मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज जी इस संकट से देश को जल्द से जल्द उभारने के लिए निरंतर सेवा दे रहे है।