Home उत्तराखण्ड पौड़ी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 2003 कनस्तर अवैध लीसा के साथ...

पौड़ी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 2003 कनस्तर अवैध लीसा के साथ 05 शातिर तस्करों को किया गिरफ्तार

smugglers with illegal Lisa

पौड़ी: जनपद पौड़ी पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने शुक्रवार को तड़के करीब 2:30 बजे पौड़ी-बुआखाल मार्ग पर चेकिंग के दौरान तीन ट्रकों से भारी मात्रा में अवैध लीसा बरामद किया है। पुलिस ने तीन ट्रकों से 2003 कनस्तर अवैध लीसा के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। जबकि 2 फरार बताए जा रहे हैं। ट्रक पाबौ से बुआखाल की ओर आ रहे थे। पुलिस ने जब रोककर इनकी तलाशी ली तो इन तीनों ट्रकों में लीसा भरा हुआ था। मौके पर लीसे के परिवहन संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले। इन ट्रकों के साथ दो निजी कारें भी थी। जिस पर पुलिस ने तीनों ट्रकों व दोनों कारों को सीज कर दिया। अंधेरा होने के कारण दो ट्रकों के चालक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए।

चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 702, दूसरे से 641 और तीसरे से 660 कनस्तर अवैध लीसा बरामद हुआ। बरामद लीसे का बाजारी मूल्य करीब एक करोड़ आंका गया है। पाड़वाखाल क्षेत्र से ऋषिकेष ले जा रहे थे। पुलिस ने अवैध रूप से लीस परिवहन करने के मामले में पांच लोगों को गिफ्तार कर उनके विरुद्ध पौड़ी कोतवाली में वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पौड़ी एसएसपी यशवंत चौहान ने पुलिस टीम को 5 हजार इनाम दिया है।

अपराध करने का तरीका

अभियुक्तों द्वारा इस प्रकार की वारदातों को रात्री में अजाम देकर अपने वाहनों के आगे पीछे प्राइवेट नम्बर की गाडियों को पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए प्रयोग में लाया जाता है।

अभियुक्तों का नाम पताः

1। महेन्द्र सिंह मेर (उम्र-58 वर्ष) जनपद नैनीताल।

  1. देवेन्द्र सिंह मेर (उम्र-29 वर्ष) उपरोक्त।
  2. युसुफअली (उम्र-32 वर्ष) जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश।
  3. रविन्द्र चौधरी (उम्र-35 वर्ष) रानीखेत जनपद अल्मोड़ा।
  4. प्रमोद सिंह रावत (उम्र- 31वर्ष) हल्द्वानी, जनपद नैनीताल।
  5. 02 अन्य नामालूम फरार अभियुक्त।

बरामद माल

  1. 2003 टिन अवैध लीसा
  2. 03 ट्रक (परिवहन में प्रयुक्त)
  3. वाहन संख्या- UK04AC-5148 (ब्रेजा कार)
  4. वाहन संख्या-PB07AW-4699 (सियाज कार)
  5. महेन्द्र मेर से जामा तलाशी में रु0 1,50,000 नगद बरामद।
  6. देवेन्द्र सिंह मेर से जामा तलाशी में रु0 1,00,000 नगद बरामद।

उपरोक्त दोनों प्राईवेट वाहनों को अन्तर्गत धारा 207 MVAct के तहत मोके पर ही सीज किया गया।

पुलिस टीम

  1. उपनिरीक्षक हेमकान्त सेमवाल
  2. उपनिरीक्षक दीपक सिंह पंवार
  3. मुख्य आरक्षी (प्रो0) सुरेश रतुडी
  4. आरक्षी 321 ना0पु0 रघुवीर सिंह
  5. आरक्षी 147 ना0पु0 राकेश भट्ट
  6. आरक्षी 216 ना0पु0 अनिल बिजल्वाण
  7. आरक्षी 65 नापु0 प्रतीक चौधरी
  8. आरक्षी 470 नापु0 मनोज कुमार
  9. आरक्षी हरीश – CIU कोटद्वार