Home देश-विदेश Rozgar Mela 2023: पीएम मोदी ने 71000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

Rozgar Mela 2023: पीएम मोदी ने 71000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

Rozgar Mela

Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त भर्ती के लिए लगभग 71,000 नियुक्ति पत्र वितरित किया। उन्होंने सरकारी विभागों और संगठनों में नए भर्ती हुए लोगों के साथ बातचीत भी की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ये साल 2023 का पहला रोजगार मेला है। इस साल की शुरूआत उज्जवल भविष्य की नई उम्मीदों के साथ हुई है। मैं सभी युवाओं और उनके परिवारों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आने वाले दिनों में लाखों और परिवारों को सरकारी नौकरी में नियुक्ति मिलने वाली है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित हुए रोजगार मेला के दौरान कहा कि पिछले साल 10 लाख लोगों को रोजगार देने के लिए रोजगार मेला अभियान की घोषणा की गयी थी। कई राज्य जहां भाजपा और उसके सहयोगी दल सत्ता में हैं वहां भी मेला आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जल्द ही अधिक राज्य जल्द ही ज्यादा से ज्यादा राज्य रोजगार मेला आयोजित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेले को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सरकारी कर्मचारियों की भर्ती की प्रक्रिया सरल और पारदर्शी हो गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आप सभी ने महसूस किया होगा कि भर्ती प्रक्रिया में व्यापक बदलाव हुआ है। केंद्रीय सेवाओं की भर्ती प्रक्रिया पहले के मुकाबले ज्यादा कारगर और समयबद्ध हुई है। आज आप भर्ती प्रक्रिया में जिस पारदर्शिता और रफ्तार को देख रहे हैं वो सरकार के हर काम में दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि पारदर्शी तरीके से भर्ती और पदोन्नति युवाओं में भरोसा जगाती है। ये पारदर्शिता बेहतर तरीके से उन्हें प्रतियोगिता में उतरने के लिए प्रेरित करती है। हमारी सरकार इसी दिशा में निरंतर काम कर रही है।