Home उत्तराखण्ड PM मोदी ने कोविड-19 फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम (customized...

PM मोदी ने कोविड-19 फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम (customized crash course) का किया वर्चुअल शुभारंभ

PM मोदी ने कोविड-19 फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम (customized crash course) का किया वर्चुअल शुभारंभ

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम (customized crash course) का शुभारंभ कर दिया है। इस शुभारंभ के साथ 26 राज्यों के 111 प्रशिक्षण केन्द्रों में इस कार्यक्रम की शुरूआत हो गई है। प्रोग्राम में कोरोना वॉरियर (corona warrior) को छह कस्टमाइज्ड जॉब के लिए तैयार किया जाएगा। प्रशिक्षण के अंतर्गत जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, होम हेल्थ एड, जीडीए एडवांस, एमरजैंसी मेडिकल टेक्निशियन-बेसिक, मेडिकल इक्विपमेंट टेक्नोलॉजी असिस्टेंट सम्मिलित है। प्रथम चरण में एक लाख युवाओं को स्किलिंग एवं अपसकीलिग का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। सैद्धांतिक प्रशिक्षण 21 दिन व आन जॉब प्रशिक्षण 3 माह का रहेगा। उक्त कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर जिले से श्रीनगर में स्थापित प्रधानमंत्री कौशल केंद्र सेवा इंटरनेशनल F-TECH प्राइवेट लिमिटेड द्वारा भी उद्घाटन कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर होम हेल्थ केयर सेक्टर में प्रशिक्षण के इच्छुक अब तक पंजीकृत 50 प्रतिभागियों के साथ ही केंद्र के संचालक वीरेंद्र राठौर, गरिमा, दीक्षा व जिले की ओर से नगर सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल उपस्थित रहे।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना से लड़ रही वर्तमान फोर्स को सपोर्ट करने के लिए देश में करीब 1 लाख युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। ये कोर्स 2-3 महीने में ही पूरा हो जाएगा, इसलिए ये लोग तुरंत काम के लिए उपलब्ध भी हो जाएंगे।

जगमोहन डांगी