रोडीज रियल हीरो पहुंचे दिल्ली, गैंग लीडर्स टीम में संदीप सिंह शामिल

0
1287
roadies

नई दिल्ली: पहले से बड़ा बेहतर और ज्यादा बोल्ड भारत के सबसे लम्बे चलने वाला एडवेंचर रियल्टी शो का 16वां सीजन एमटीवी पर पुन: शुरू हो गया है। नई थीम एवं गैंग लीडर के साथ रोडीज रियल हीरोज, साहस, सम्मान और हिम्मत की असली कहानियों के द्वारा आपके अंदर के हीरो को जगा देगा। पिछले 15 सालों से कोई भी दूसरा शो युवाओं से इतना गहराई से नहीं जुड़ा जितना रोडीज। यह शो एक्शन एवं एडवेंचर की सीमाओं को चुनौती देते हुए इनोवेशन करता है।

यह शो हर सीजन में अपने अद्वितीय फॉर्मेट एवं दिल दहलाने वाले टास्क के लिए मशहूर है। इसके फैंस अत्यधिक निष्ठावान और महत्वाकांक्षी हैं जो कुछ ज्यादा करना चाहते हैं। लेजेंडरी स्पोर्ट्समैन एवं रियल लाइफ वारियर संदीप सिंह, छोटे पर्दे के चहेते स्टार प्रिंस नरूला जो जीत के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ हैं के साथ पहली बार लीग में शामिल हुए हैं। युवाओं के बीच जिनका संगीत काफी लोकप्रिय है वह रफ्तार प्रतिस्पर्धा को कठोर बनाने वाले सीजंड एक्सपर्ट निखिल चिनप्पा के साथ दूसरी बार इस सीजन में आ रहे हैं। खूबसूरत संतुलित और दो बार की विजेता नेहा धूपिया अपने तीसरे टाइटल के साथ इस सीजन में आ रही हैं। पुरुषों की दुनिया में एकमात्र महिला बॉस नेहा धूपिया के गैंग पर सभी की नजरें होंगी।

roadies

इन सबके साथ रिंग मास्टर रणविजय सिंह इस गेम को अब तक का सबसे रोमांचक बना देंगे। हाल ही में दिल्ली में आयोजित ऑडिशन में प्रतियोगियों को इस जबरदस्त राइट का हिस्सा बनाने के लिए चुनते वक्त मेंटरस चकित रह गये। लेजेंडरी स्पोर्ट्समैन एवं पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान संदीप सिंह जो पहली बार शो में आए हैं ने कहा यह इस शो में मेरा पहला प्रयास है और असली लाइफ के हीरो तलाशने के कॉन्सेप्ट ने मुझे प्रेरित किया। हममें से सभी में सामान्य से ऊपर उठने तथा परिवर्तन लाने का सामर्थ्य है। और मेरा विश्वास यही है कि यह एक नया अनुभव होने वाला है और मैं कुछ ऐसा करने के लिए उत्सुक हूँ जो मैंने पहले कभी नहीं किया।

कड़कती सर्दियों में दिल्ली में भारी संख्या में एडवेंचर के जुनूनी देखने को मिले। जो रोडीज रियल हीरोज का हिस्सा बनने के लिए आए थे। इसके बाद ऑडिशन चंडीगढ़, इंदौर और पुणे में आयोजित होंगे। अपने अंदर की हीरो को तलाशिए और रोडीज रियल हीरो की शानदार यात्रा पर अपने पसंदीदा गैंग लीडर के साथ शामिल हो जाइए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here