स्टारप्लस के सिंगिंग शो में एक बार फिर छा गए उत्तराखण्ड के संकल्प

0
1208
SANKALP-khetwal-band

रविवार को एक बार फिर स्टार प्लस के सिंगिंग शो ‘दिल है हिन्दुस्तानी सीजन-2’ के मंच पर उत्तराखण्ड के राईजिंग स्टार संकल्प खेतवाल प्रोजेक्ट और मनुराज राजपुत ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों और मंच पर बैठे तीनों जजों के साथ साथ एक समय के सुपरस्टार प्लेबैक सिंगर कुमार शानू को भी अपना दीवाना बना दिया। आज संकल्प में उत्तराखण्ड के बहुत ही पुराने गढ़वाली लोकगीत राजमती घसेरी तेरी झंवरी बाजी झम..“ के साथ अपनी प्रस्तुति दी। एक बार फिर संकल्प खेतवाल प्रोजेक्ट और मनुराज राजपूत ने अपने अंदाज से सभी दर्शकों का दिल जीत लिया है। गीत के बोल इस प्रकार हैं- बल पाणी की हुलाक, तेरी मेरी माया भगी, हो तेरी दन्तुड़ियूँ की छपाक तेरी झंवरी बाजी झम।    राजमती घसेरी तेरी झंवरी बाजी झम..

पूरी प्रस्तुति आप नीचे दिए विडियो में सुन सकते है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here