स्कूल बस खाई में गिरी, दर्दनाक हादसे में चालक सहित 7 बच्चों की मौत

0
379
himanchal-bus-accident

नई दिल्ली: हिमांचल प्रदेश के सिरमौर जिले में रेणुकाजी मार्ग पर शनिवार सुबह बच्चों को ले जा रही एक स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त होकर 100 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में बस चालक सहित 7 बच्चों की मौत हो गई जबकि 10 से ज्यादा बच्चों के घायल होने की खबर है।

प्राप्त सूचना के मुताबिक शनिवार सुबह हिमांचल प्रदेश के सिरमौर जिले के रेणुका जी मार्ग में खड़कोली के पास बच्चों को स्कूल ले जा रही बस अचानक अनियंत्रित होकर 100 फुट गहरी खाई ने जा गिरी। इस दुर्घटना में 3 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बस ड्राइवर तथा 4 अन्य बच्चों ने अस्पताल जाते ही दम तोड़ दिया। इसके अलावा 10 बच्चे घायल हैं। बताया जा रहा है कि बस में करीब 16 बच्चे सवार थे।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घायलों का इलाज जारी है, बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस पूरे हादसे पर सीएम जयराम ठाकुर ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतक बच्चों के परिजनों को सांत्वना दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here