Home उत्तराखण्ड श्रीनगर नगर पालिका चुनाव: अध्यक्ष पद पर भाजपा, कांग्रेस सहित 6 ने...

श्रीनगर नगर पालिका चुनाव: अध्यक्ष पद पर भाजपा, कांग्रेस सहित 6 ने किया नामकंन

sarojni-rawat-bjp-candidate

श्रीनगर गढ़वाल: नगर पालिका परिषद श्रीनगर के आगामी 8 जुलाई को होने वाले चुनावों को लेकर भाजपा, कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन जोरों पर है। चुनाव के लिए नामाकंन प्रक्रिया के अंतिम दिन आज बुधवार को उम्मीदवारों ने जुलूस एवं नारों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये। बुधवार को अंतिम दिन नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा, कांग्रेस सहित कुल 6 उम्मीदवारों ने अपना नामकंन पत्र दाखिल किया। भारतीय जनता पार्टी ने यहाँ सरोजनी रावत को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीँ कांग्रेस ने पूनम तिवाड़ी को अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि सीमा भण्डारी, बीना चैधरी, आषा उपाध्याय व पूर्णकला जैन ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया हैं।

इस बार अध्यक्ष पद की सीट महिला आरक्षित हो जाने की वजह से भाजपा और कांग्रेस को अपना अपना उम्मीदवार फाइनल करने में पसीने छूट गए। स्थानीय स्तर पर सहमति नहीं बनने पर पार्टी हाई कमान द्वारा उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर भेजे गए। हालांकि इसके बावजूद भी भाजपा में बगावत नजर आ रही है। बतादें कि तीन बार नगर पालिका श्रीनगर के अध्यक्ष रहे भाजपा नेता मोहन लाल जैन की पत्नी पूर्णकला जैन को भाजपा से टिकट नही मिला पाया। जिससे खफा मोहन लाल जैन ने बगावती तेवर दिखाते हुए अपनी पत्नी पूर्णकला जैन का नामांकन निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में करवाया है। मोहनलाल जैन की पत्नी का भाजपा से टिकट कटने पर श्रीनगर के कई राजनितिज्ञों को अष्चर्य भी हुआ। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के कई और नेत्रियों ने नामांकन पत्र खरीदे थे। परन्तु उन्होंने नामांकन नहीं कराया। हालांकि अभी 21 जून को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नाम वापस लेने का समय है। जिसके बाद ही वास्तविक स्थित का पता चल सकेगा।

इसके अलावा 13 वार्डों पर वार्ड मेंबर्स के लिए कुल 52 उम्मीदवारों ने अपने नामकंन पत्र दाखिल किये।