Home उत्तराखण्ड जीआईसी डांगचौरा में कार्यरत प्रवक्ता डा. बृजमोहन कृथवाण तथा विनोद ममगईं की...

जीआईसी डांगचौरा में कार्यरत प्रवक्ता डा. बृजमोहन कृथवाण तथा विनोद ममगईं की एनसीसी के कप्तान पदों पर पदोन्नति

श्रीनगर: पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज डांगचौरा टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता डाक्टर बृजमोहन कृथवाण तथा विनोद कुमार ममगईं को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पिपिंग सेरेमनी के दौरान एनसीसी के कप्तान पदों पर पदोन्नति के फलस्वरूप एक एक स्टार लगाए गए. इससे पूर्व इन दोनों अधिकारियों पर दो दो स्टार थे। अब पदोन्नत होकर दोनों अधिकारियों को तीन तीन स्टार लग गए है।

समारोह के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य चंडी प्रसाद देवली ने बृजमोहन कृथवाण तथा राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व मंडलीय मंत्री एवं पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव सिंह नेगी तथा परीक्षा नियंत्रक डाक्टर राम सिंह बिष्ट ने विनोद ममगईं को स्टार लगाए।

इस मौके पर वक्ताओं ने इन दोनो अधिकारियों के प्रदर्शन और परिश्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की। समारोह में विद्यालय के शिक्षक शिशुपाल चौधरी, बीना रावत, गौतम शर्मा, लखपत कंडारी, डाक्टर प्रदीप जुगरान, सुमित्रा रावत, जगदीश रावत, विनोद चौहान, मनोज रावत, सोनम भट्ट, शैलेश थपलियाल, रंजन नेगी सहित समस्त एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।