Home ग्रेटर नोएडा ऑटो लूटकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी, दो...

ऑटो लूटकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी, दो बदमाश घायल एक बदमाश फरार

ग्रेटर नोएडा: बिसरख एरिया से ऑटो लूटकर भाग रहे तीन बदमाशों और जारचा कोतवाली पुलिस के बीच बुधवार तड़के दादरी एनटीपीसी मार्ग स्थित रानौली लतीफपुर गांव के पास मुठभेड़ हुई। जारचा कोतवाली पुलिस बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे रानौली लतीफपुर गांव के पास गश्त कर रही थी। तभी सौ नंबर पर सूचना मिली कि तीन बदमाशों ने बिसरख क्षेत्र में एक ऑटो लूट लिया। यह खबर फ्लैश होते ही पुलिस अलर्ट हो गई। थोड़ी देर बाद दादरी की तरफ से आ रहे एक ऑटो को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया, तभी उसमें सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी देहात सुनीति ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान जावेद अली निवासी गांव नहली थाना भोजपुर गाजियाबाद व अब्दुल रहमान के रूप में हुई है। फरार बदमाश दीपक हापुड़ का रहने वाला है, जिसकी तलाश की जा रही है। अभियुक्त दीपक हिस्ट्रीशीटर है। गिरफ्तार बदमाशों के पास लूटा गया ऑटो, एक हजार रूपये व दो तमंचा बरामद हुआ है।