Home उत्तराखण्ड Uttrakhand Board Result 2021 declared : उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं...

Uttrakhand Board Result 2021 declared : उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी, यहाँ देखें अपना रिजल्ट

UBSE Board 10th 12th Result 2021: उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज घोषित कर दिया गया है। राज्य के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बोर्ड सभागार में 11 बजे रिजल्ट घोषित किया। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट परिषद की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in तथा http://uaresults.nic.in/ पर देख सकते हैं।

बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि परीक्षा परिणाम छात्रों के नवीं, हाईस्कूल और 11वीं के अंकों को देखकर तैयार किया गया है। परीक्षाफल से असंतुष्ट छात्र एक महीने में परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस वर्ष हाईस्कूल में एक लाख 48 हजार 350 छात्र और इंटरमीडिएट में एक लाख 22 हजार 198 छात्र पंजीकृत थे।uttarakhand-board-result

बता दें कि छात्रों के नवी दसवीं और ग्यारहवीं के अंकों को देखकर परीक्षाफल तैयार किया गया है परीक्षा फल से असंतुष्ट छात्र 1 महीने के अंदर आवेदन कर सकते हैं परिस्थितियां अनुकूल होने पर उनकी परीक्षा कराई जाएगी।

इस बार हाईस्कूल में छात्रों ने बाजी मारी है। छात्रों का रिजल्ट छात्राओं से बेहतर रहा है। 10वीं कक्षा में छात्रों का रिजल्ट 99.30 और छात्राओं का रिजल्ट 98.86 प्रतिशत रहा है। वहीं इंटरमीडिएट में छात्राओं का रिजल्ट बेहतर रहा है। 12वीं कक्षा में छात्राओं का रिजल्ट 99.71 और छात्रों का रिजल्ट 98.40 प्रतिशत रहा है। बता दें कि कोरोना वायरस को देखते हुए इस वर्ष परीक्षा के बजाय विद्यार्थियों को सीधे प्रमोट किया गया है। इस साल हाईस्कूल का रिजल्ट 99.9 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 99.56 प्रतिशत रहा।