मेरठ। गढ़वाल सभा (पंजी.) मेरठ के तत्वावधान में अमर शहीद श्रीदेव सुमन जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को “एक शाम सुमन जी के नाम” भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कम्युनिटी हॉल, निकट गन्ना भवन, पाण्डव नगर, मेरठ में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड समाज के लोग एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने अमर शहीद श्रीदेव सुमन के जीवन, संघर्ष और बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्हें महान क्रांतिकारी एवं राष्ट्रभक्त बताया। वक्ताओं ने कहा कि श्रीदेव सुमन ने टिहरी रियासत की दमनकारी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करते हुए जनअधिकारों की लड़ाई लड़ी और अन्याय के विरोध में 84 दिन की ऐतिहासिक भूख हड़ताल की थी।

सभा में वक्ताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे श्रीदेव सुमन के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करें।

कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध कलाकारों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। लोकगायक जीतू पहाड़ी ने गढ़वाली भजन एवं लोकगीत “तुझे वाद छ जौनसार की कड़ी ली” और “वसन्ती बौ” प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड कलाकारों की मिमिक्री कर उपस्थित जनसमूह का भरपूर मनोरंजन किया।

गायक हेमन्त विष्ट ने गढ़वाली गीत “हिलमा चाँदी के वरना इंगा रे दूंगा” की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही बटोरी। हास्य कलाकार सन्दीप छिलबिट ने अपने हास्य और व्यंग्य से कार्यक्रम में हंसी का रंग भर दिया।

संगीत कार्यक्रम में अरमन ने की-बोर्ड पर संगत दी, जबकि रोहित मन्दरबाल ने ढोलक वादन से प्रस्तुतियों को आकर्षक बनाया। आदिश डबराल ने भी अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से दर्शकों की सराहना प्राप्त की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती लक्ष्मी जुयाल एवं कार्यक्रम अध्यक्षा श्रीमती हेमा थपलियाल रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आलम सिंह पंवार ने की।

इस अवसर पर संयोजक आचार्य प्रदीप सेमवाल, सहसंयोजक अनिल दत्त उनियाल, महामंत्री आचार्य राकेश चन्द्र बसलियाल, सांस्कृतिक मंत्री श्रीमती नीलम पंत, कोषाध्यक्ष मंत्री ऋषिराज उनियाल सहित गढ़वाल सभा की समस्त कार्यकारिणी 2025-27 उपस्थित रही।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में चन्द्र प्रकाश शर्मा, भैरव दत्त चमोली, डॉ. अमर सिंह राणा, राजपाल गुसांई, मोहन सिंह नेगी, दिनेश रावत, भगवान सिंह रावत, श्रीमती रेखा रावत एवं श्रीमती लक्ष्मी जखमोला सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष सतीश जखमोला, उपकोषाध्यक्ष कमलेश्वर भारद्वाज, मंत्री सतबीर सिंह सजवान, संगठन मंत्री संजय नेगी, प्रचार मंत्री मोहन सिंह नेगी, भंडार मंत्री लक्ष्मण रावत, वैधानिक सलाहकार बच्चन सिंह असवाल, ऑडिटर नरेश नेगी, प्रवक्ता राकेश जुयाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अंत में गढ़वाल सभा मेरठ के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, कलाकारों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर सहभागिता निभाई।