IPL 2019 का शेड्यूल जारी: देखें किन टीमों के बीच होगा पहला मैच

0
1740
ipl-2019-team

टी-20 क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुम्भ इंडियन प्रीमियर लीग 2019 के 12वें संस्करण के शुरूआती दो हफ़्तों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मंगलवार को आईपीएल ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट पर इसको जानकारी शेयर की है। इंडियन प्रीमियर लीग-2019 सीजन की शुरुआत 23 मार्च से होगी।

पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। लोकसभा चुनाव को देखते हुए फिलहाल आईपीएल के पहले दो हफ्तों में होने वाले कुल 17 मैचों का शेड्यूल जारी किया गया है। आईपीएल 2019 के बाकी मैचों के कार्यक्रम की घोषणा लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद किया जाएगा।ipl-2019-shcedule

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here