श्रीनगर गढ़वाल। अदिति वेडिंग पॉइंट, श्रीनगर में राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी राकेश मोहन कंडारी के समर्थन में आयोजित शिक्षक संवाद कार्यक्रम में पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जनपदों से सैकड़ों शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खिर्सू ब्लॉक अध्यक्ष अवल सिंह पुंडीर ने की, जबकि पूर्व मंडलीय मंत्री शिव सिंह नेगी मुख्य अतिथि रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ. अखिलेश चमोला के संबोधन से हुआ। उन्होंने राकेश मोहन कंडारी को प्रांतीय उपाध्यक्ष पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार बताते हुए उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। पूर्व मंडलीय प्रवक्ता शिव सिंह नेगी ने भी कंडारी के नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव की सराहना करते हुए शिक्षकों से उनका समर्थन करने का आग्रह किया।

राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व मंडलीय प्रवक्ता महेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि राकेश मोहन कंडारी शिक्षकों की समस्याओं को बेबाकी और दृढ़ता के साथ उठाने वाले संघर्षशील नेता हैं। वहीं, पौड़ी ब्लॉक मंत्री भरत बुटोला ने उन्हें जुझारू, समर्पित और कर्मठ प्रत्याशी बताते हुए पौड़ी ब्लॉक की ओर से पूर्ण समर्थन की घोषणा की।

कार्यक्रम को राजकीय इंटर कॉलेज पलेठी के प्रधानाचार्य अमित काला, पूर्व मंडलीय प्रवक्ता जसपाल गुसाईं, डॉ. शिवराज रावत, टिहरी जिला उपाध्यक्ष मीना डोभाल, जखोली ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष सुनील मैठाणी, शिक्षक दीपक गौड़, बृजमोहन सजवाण तथा पंकज मुयाल सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने राकेश मोहन कंडारी को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर राजकीय शिक्षक संघ खिर्सू के उपाध्यक्ष नरेंद्र तिवारी, महिला उपाध्यक्ष लता पांडे, डॉ. सरिता उनियाल, वंदना रावत, जया रावत, सीमा रावत, संगीता भंडारी, पुष्पा दानू, ऋषि सेमवाल, मनेंद्र लडोला, प्रवीण भट्ट, जय लाल सिंघवाण, डी.बी. घिल्डियाल, प्रवीण बिष्ट, राकेश आर्य, प्रदीप कुमार, प्रदीप नयाल, प्रदीप चमोली, डॉ. जगमोहन पुंडीर, जगमोहन कठैत, विनय किमोठी, सुनील बहुगुणा, राजकीय इंटर कॉलेज नवाखाल के प्रधानाचार्य शरद रावत, बलवंत पटवाल, पूर्व प्रधानाचार्य कृपाल पटवाल, जयकृत भंडारी, राज्यवर्धन रावत, संतोष नेगी, जसपाल बिष्ट, कुंज बिहारी सकलानी, धीरज बिष्ट, धीरेंद्र बर्त्वाल, राजकीय इंटर कॉलेज दिखोल्यूं के प्रधानाचार्य भगत चौहान, रविंद्र रावत, अनूप रौथाण, प्रेम सिंह उछोली, रामेश्वर रावत, चंद्र मोहन सिंह रावत, महेश्वर प्रसाद उनियाल, जयप्रकाश डिमरी, विशेश्वर प्रसाद सेमवाल सहित चारों जनपदों के सैकड़ों शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रत्याशी राकेश मोहन कंडारी ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का समर्थन एवं विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि यदि उन्हें अवसर मिला तो वे शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे। कार्यक्रम का संचालन राजकीय शिक्षक संघ खिर्सू के ब्लॉक मंत्री अनूप नेगी ने किया।