Home एजुकेशन/ जॉब्स CISCE BOARD 12th Result: आईएससी 12वीं बोर्ड परीक्षा में 18 बच्चों ने...

CISCE BOARD 12th Result: आईएससी 12वीं बोर्ड परीक्षा में 18 बच्चों ने संयुक्त रूप से किया टॉप, टॉपर्स में 9 बेटियां शामिल, यहाँ देखें टॉपर्स की लिस्ट

isc-result-2022

CISCE ISC Class 12th Result OUT 2022 : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE)  ने आज इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) 12वीं परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इस वर्ष ऑल इंडिया पास प्रतिशत 99.38 फीसदी दर्ज किया गया है। यहाँ भी लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत 99.52 फीसदी रहा जबकि लड़कों लड़कों का पास प्रतिशत 99.26 फीसदी रहा है। इस साल, आईएससी कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 96,940 छात्र उपस्थित हुए थे। इनमें 51,142 लड़के और 45,798 लड़कियां शामिल हैं।

CISCE की ओर से जारी आईएससी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 18 बच्चों ने 99.75% अंकों के साथ संयुक्त रूप से ऑल इंडिया रैंकिंग में पहले स्थान पर जगह बनाई है। 18 टॉपर्स में से 9 लडकियां हैं। वहीँ 18 टॉपर्स में से सात बच्चे अकेले उत्तर प्रदेश के हैं। जिनमें पांच लखनऊ, एक प्रयागराज और एक कानपुर से हैं। वहीं, एक हरियाणा, एक महाराष्ट्र, तीन तमिलनाडु और 6 पश्चिम बंगाल से हैं। सभी 18 बच्चों ने 400 में से 399 नंबर हासिल किये हैं।

ये हैं देश के 18 टॉपर्स जिन्हें मिली नंबर-1 रैंक

  • गुरुग्राम, हरियाणा से आनंदिता मिश्रा
  • ठाणे, महाराष्ट्र से उपासना नंदी
  • चेन्नई, तमिलनाडु से हरिणी राममोहन,
  • चेन्नई, नाम्या अशोक निछानी
  • चेन्नई, कार्तिक प्रकाश
  • चेन्नई, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश से अनन्या अग्रवाल
  • उत्तर प्रदेश, लखनऊ से आकाश श्रीवास्तव,
  • उत्तर प्रदेश, लखनऊ से आदित्य विष्णु झिवानिया
  • उत्तर प्रदेश, लखनऊ से फहीम अहमद,
  • उत्तर प्रदेश, लखनऊ से सिमरन सिंह,
  • उत्तर प्रदेश, लखनऊ से अक्षत अग्रवाल
  • कानपुर, उत्तर प्रदेश से प्रभकीरत सिंह
  • कोलकाता, पश्चिम बंगाल से मोहम्मद अर्श मुस्तफा,
  • प्रतीति मजूमदार,
  • अपूर्वा कशिश,
  • पानिहटी, पश्चिम बंगाल से पृथ्वीजा मंडल
  • अलीपुरद्वार, पश्चिम बंगाल से निखिल प्रसाद
  • 24 परगना उत्तर, पश्चिम बंगाल से अभिषेक बिश्वास

इसके अलावा टॉप-3 की मेरिट सूची में 154 छात्रों ने बनाई जगह