Home उत्तराखण्ड Covid Curfew In Uttarakhand: उत्तराखंड में 8 जून तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू,...

Covid Curfew In Uttarakhand: उत्तराखंड में 8 जून तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, अब सप्ताह में दो दिन खुलेंगी परचून की दुकानें

covid-curfew-dehradun

Covid Curfew In Uttarakhand : कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रोकथाम के लिए प्रदेश में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि को चौथे चरण में 8 जून तक बढ़ा दिया गया है। इस बार कर्फ्यू के नियमों में आंशिक संशोधन किए गए हैं। प्रदेश में फल-सब्जी, मांस-मछली, दूध की दुकानें, बेकरी उत्पाद यूनिट अब सुबह 8 से दोपहर एक बजे तक खुली रहेंगी। अभी तक यह समय सीमा सुबह 8 से 11 बजे तक थी। वहीँ परचून की दुकानें एक और पांच जून को खुलेंगी। इस दौरान जरूरी वस्तुओं की खरीद को आवाजाही की छूट रहेगी। जबकि सिर्फ एक जून को स्टेशनरी की दुकानें भी खुलेंगी। इसके अलावा सारी व्यवस्था पहले की तरह रहेगी। इस दौरान जरूरी वस्तुओं की खरीद को आवाजाही की छूट रहेगी। यह जानकारी सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दी।