Home देश-विदेश दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन

shila-dixit

नई दिल्ली: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का शनिवार को दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में निधन हो गया। शीला दीक्षित 1998 से 2013 तक लगातार 15 साल तक 3 बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रही। 81 वर्षीय शीला दीक्षित लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं। हालाँकि मौजूदा समय में उनके पास दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी थी। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में वह उत्तर पूर्वी दिल्ली से भी लड़ी थी, हालाँकि इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली में कांग्रेस की सरकार जाने के बाद केरल की राज्यपाल भी रही थीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति, कांग्रेस नेता राहुल गाँधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह,  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द कजरीवाल से दिग्गज नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर ट्वीट कर कहा कि मै  ‘शीला दीक्षित जी के निधन से बेहद दुखी हूं। Sheila Dikshit, passes away

उनके पार्थिव शरीर को दर्शन के लिए उनके निजामुद्दीन स्थित आवास पर रखा गया है.