Home देश-विदेश रोटरी क्लब रुड़की के 60 वर्ष पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम

रोटरी क्लब रुड़की के 60 वर्ष पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम

रुड़की: रोटरी क्लब रुड़की द्वारा अपनी स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण करने एंव नवीन सत्र हेतु नूतन बोर्ड के गठन के महत्वपूर्ण अवसर पर राम नगर स्थित होटल ब्लू सफायर में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण शर्मा ने पौंटा साहिब (हिमाचल) से पधार कर अपनी गौरवमयी उपस्थिति से आयोजब को भव्यता प्रदान की। इस अवसर पर  पूर्व अध्यक्ष गगन सरीन ने नवीन अध्यक्ष डॉ. संजीव सैनी को कॉलर पहनाकर गरिमामयी औपचारिकता का निर्वहन किया।

इस समारोह में साहित्य के क्षेत्र में कार्य करने वाले रचनाकारों, लेखकों, कवियों, गीतकारों को सम्मानित किया गया। नगर की साहित्यिक संस्था ‘नव सृजन’ रोटरी क्लब रुड़की के प्रति आभार प्रकट करती है कि उपरोक्त आयोजन में नव सृजन के साहित्यिकारों सुबोध पुण्डीर, एसके सैनी, किसलय क्रांतिकारी सैनी, नवीन निश्छल सैनी, पंकज त्यागी, श्रीमती शालिनी जोशी पंत, विनीत भारद्वाज एंव नीरज नैथानी को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।