Home उत्तराखण्ड उत्तराखंड में भी 22 जनवरी को सरकारी दफ्तरों में रहेगी आधे दिन...

उत्तराखंड में भी 22 जनवरी को सरकारी दफ्तरों में रहेगी आधे दिन की छुट्टी, स्कूलों और शैक्षणिक संस्थाओं में पूर्ण अवकाश

half-day-holiday-in-government-offices-in-uttarakhand-on-22-january

देहरादून: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में हर्षोल्लास का माहौल है। केंद्र सरकार ने पहले ही राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी 22 जनवरी को दोपहर ढाई बजे तक अवकाश घोषित किया है। वाही आज उत्तराखंड सरकार ने भी राज्य में 22 जनवरी को सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

प्राण प्रतिष्ठा के दिन राज्य के सभी सरकारी दफ्तर 2.30 बजे तक बंद रहेंगे। वहीं स्कूलों और शैक्षणिक संस्थाओं में पूर्ण अवकाश का राज्य सरकार ने निर्णय लिया है। सरकार ने शुक्रवार को विधिवत आदेश भी जारी कर दिया है, 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है।

हालाँकि राज्य सरकार के इस आदेश से कर्मचारी नाखुश नजर आ रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि क्या कर्मचारी शिक्षक पहले प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेंगे और 2:30 बजे बाद अपने कार्यालय में आएंगे जोकि असंभव है। सरकार अवकाश पर पुनर्विचार करके 22 जनवरी 2024 को पूरे दिन का अवकाश घोषित करें।