Home एजुकेशन/ जॉब्स NEET UG 2022: नीट यूजी परीक्षा में धांधली करने वाले रैकेट का...

NEET UG 2022: नीट यूजी परीक्षा में धांधली करने वाले रैकेट का भंडाफोड़, सीबीआई ने आठ आरोपी दबोचे

neet exam postponed
NEET UG 2022:नीट यूजी परीक्षा में धांधली करने वाले रैकेट का सोमवार को सीबीआई ने भंडाफोड़ कर दिया । सीबीआई ने मास्टरमाइंड और सॉल्वर सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए देशभर में नीट परीक्षा का आयोजन किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से सीबीआई पूछताछ करने में लगी हुई है। 1 दिन पहले 17 जुलाई, रविवार को नीट यूजी परीक्षा आयोजित की गई थी। बता दें कि नीट की परीक्षा देश के टॉप मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है‌। यह परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की प्रतिक्रियाओं आधार पर पेपर एनालिसिस किया गया है। नीट यूजी परीक्षा करने वाले उम्मीदवारों को एमबीबीएस के अलावा अन्य मेडिकल कोर्सों जैसे कि आयुष पाठ्यक्रम, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग में प्रवेश मिलता है।