Home देश-विदेश पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश: 5 अप्रैल को रात 9...

पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश: 5 अप्रैल को रात 9 बजे देशवासियों से मांगे 9 मिनट

corona pm modi message to nation

नई दिल्ली: कोरोना वायरस से देश में आये महासंकट के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर राष्ट्र के नाम संदेश जारी किया। अपने वीडियो मेसेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 5 अप्रैल, रविवार को रात 9 बजे घरों की सारी बत्तियां बुझाकर 9 मिनट के लिए मोमबत्ती, दिया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाने का आग्रह किया। पीएम ने कहा कि रविवार 5 अप्रैल को कोरोना के संकट को चुनौती देनी है। उसे प्रकाश की ताकत का परिचय करना है। इस 5 अप्रैल को 130 करोड़ देशवासियों की महाशक्ति का जागरण कराना है। 5 अप्रैल, रविवार को रात नौ बजे मैं आप सबके 9 मिनट चाहता हूं। कोरोना के संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले भी दो बार राष्ट्र को संबोधित कर चुके हैं।