Home एजुकेशन/ जॉब्स पॉलिटेक्निक के छात्र का एमएनसी में 5.02 लाख रुपए पर चयन

पॉलिटेक्निक के छात्र का एमएनसी में 5.02 लाख रुपए पर चयन

ayush tiwari

ग्रेटर नोएडा : शहर के नॉलेज पार्क स्थित एक्यूरेट इन्स्टीट्यूट ऑफ पॉलीटेक्निक के मैकेनिकल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष के मेधावी छात्र आयुष तिवारी का मल्टी नेशनल कंपनी आईजीटी में 5.02 लाख प्रति इयर के पैकेज पर चयन हुआ है। डिप्लोमा के हिसाब से पॉलिटेक्निक के छात्रों के लिए ये श्रेष्ठतम पैकेज है। आयुष को गुरुग्राम ब्रांच में जॉइन करने के लिए बोला गया है।

बता दें कि आईजीटी कोर मैकेनिकल की बहुत नामी कंपनी है जो कि मशीन और कारखानों के लिए आटोमेटेड स़ोल्यूशन डेवलप करने का काम करती है। डिप्लोमा करके शुरुआत में ही इतने अच्छे पैकेज पर नौकरी मिलने की एक नई इबारत आयुष ने लिखी है। आयुष की सफलता से अन्य सभी छात्रों में नये जोश, ऊर्जा और आशा का संचार हुआ है। आयुष ने इस सफलता के लिए अपने माता-पिता, गुरूजनों और कालेज के डायरेक्टर डॉ सुनील मिश्रा का आभार व्यक्त किया।

कालेज के डायरेक्टर प्रोफेसर सुनील मिश्रा ने बताया कि तृतीय वर्ष के लगभग सभी छात्रों का प्लेसमेंट 15 मार्च तक हो जाएगा। बीते दिसंबर माह में तीन छात्रों ने इंफोसिस में ज्वाइन किया है। उनका कहना है हमारा लक्ष्य करीब 50 छात्रों का चयन मल्टीनेशनल कंपनियों में कराया जाना है, जिससे डिप्लोमा करने के लिए विद्यार्थियों का रूझान बढ़े। गांव व दूर-दराज से आकर कम खर्च में डिप्लोमा की पढ़ाई करके भी छात्र अच्छे पैकेज की नौकरी पा सकें। कालेज की चेयरपर्सन पूनम शर्मा ने इस सफलता के सभी शिक्षकों तथा आयुष को बधाई व शुभकामनाएं दी।