Home ग्रेटर नोएडा शारदा अस्पताल ग्रेनो में शुरू हुआ रियायती दर पर दिल की बीमारी...

शारदा अस्पताल ग्रेनो में शुरू हुआ रियायती दर पर दिल की बीमारी का इलाज

sharda-hospital-heart-surgery

ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क स्थित शारदा अस्पताल ग्रेटर नोएडा ने स्वास्थ्य सेवाओं में ह्रदय रोगियों लिए एक कदम और आगे बढ़ाया है। अभी तक क्षेत्र वासियों को जिन स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दिल्ली और नोएडा भागना पड़ता था वे सभी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवायें अब ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में रियायती दरों में उपलब्ध है।
बीते 15 नवम्बर को 45 वर्ष के मनोज तोमर सांस की तकलीफ के साथ शारदा अस्पताल  ग्रेटर नोएडा पहुंचे। इससे पहले कई अन्य अस्पतालों में इनकी जांच पड़ताल हो चुकी थी जिसमे उन्हें ये बताया गया था कि उनका ह्रदय 19-20 प्रतिशत ही काम कर रहा है और उनको जान का खतरा है। ऐसे मरीजों में अब एक  नया तीन तारों वाला पेसमेकर लगाया जा सकता है।

यह आपरेशन अभी तक दिल्ली या नोएडा में ही होता था और इसका खर्च आमतौर पर प्राइवेट अस्पतालों में 12 से 15 लाख के बीच पड़ता है, जबकि उनका यही आपरेशन ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में पहली बार ह्रदय रोग विभाग द्वारा डॉ. शुभेंदु मोहंती के नेतृत्व में किया गया। जिसका खर्च साढ़े सात लाख से भी कम में हुआ।  आपरेशन के बाद दो दिन  में मरीज की छुट्टी भी कर दी गयी है।  यह एक बहुत ही अत्याधुनिक मशीन है, शारदा अस्पताल के ह्रदय रोग विशेषज्ञ डा मोहंती ने एक और महत्वपूर्ण बात  बताई की यह मशीन सभी कमजोर ह्रदय रोगियों को नहीं लगायी जा सकती, किस मरीज को इस मशीन का फायदा हो सकता है उसका चयन ठीक से करना एक अहम डॉक्टरी फैसला है।  इतने अत्याधुनिक आपरेशन की व्यवस्था ग्रेटर नोएडा में इतने उचित दामों में उपलब्ध होना क्षेत्र वासियों के लिए एक सौभाग्य की बात है।