Home खेल T20 World Cup 2022 : टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया...

T20 World Cup 2022 : टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, देखें किसको मिली जगह कौन हुआ बाहर?

Team India Squad for T20 World Cup

Team India Squad For T20 World Cup 2022: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। 15 सदस्यीय भारतीय टीम में एशिया कप के दौरान चोटिल हुए स्टार आल राउंडर रवींद्र जडेजा को शामिल नहीं किया गया है। जडेजा के स्थान पर अक्षर पटेल को चुना गया है। वहीँ अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की टीम में वापसी हुई है। जबकि मोहम्मद शमी, दीपक चाहर को भी 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिल पायी है. उन्हें रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया गया है। उनके साथ श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई को भी स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर रखा गया है।

चयन कर्ताओं ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए आज जो टीम चुनी है उसमे चार बल्लेबाज, दो विकेटकीपर, चार ऑलराउंडर, एक स्पिनर और चार तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया है। वहीं, दो तेज गेंदबाज, एक स्पिनर और एक बल्लेबाज स्टैंडबाय के तौर पर होगा।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

रिजर्व खिलाड़ी: मोहम्मद शमी, दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई।

एशिया कप 2022 वाले स्क्वॉड से रवि बिश्नोई और आवेश खान बाहर हैं। बाकी 13 खिलाड़ी वही हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी हुई है।