Home उत्तर प्रदेश गढ़वाल सभा मेरठ की पहली आमसभा बैठक में नौचंदी मेले में होने...

गढ़वाल सभा मेरठ की पहली आमसभा बैठक में नौचंदी मेले में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर हुई चर्चा

The first general body meeting of Garhwal Sabha Meerut concluded

मेरठ: मेरठ के विक्टोरिया पार्क स्थित गढ़वाल सभा भवन में रविवार को गढ़वाल सभा की पहली आम सभा की बैठक संपन्न हुई। सभा की अध्यक्षता गढ़वाल सभा अध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी तथा संचालन महामंत्री विजेंद्र ध्यानी के द्वारा किया गया।

बैठक का मुख्य बिंदु नौचंदी मेला में होने वाले गढ़वाल सभा के सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर था। गढ़वाल सभा मेला सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति के डॉ. आलम सिंह पवार ने इस सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वही मेरठ में अपने विभिन्न क्षेत्रों के सदस्यों को क्षेत्र प्रतिनिधि नियुक्त किया गया, जिसमें प्रत्येक क्षेत्र से एक महिला क्षेत्र प्रतिनिधि भी शामिल की गई हैं।

सभी सदस्यों ने सौहार्द पूर्ण तरीके से अपने अपने सुझाव सभा पटल पर रखे, जिन पर सभी उपस्थित गणमान्य सदस्यों ने चर्चा के बाद प्रस्ताव पारित किए गए। महामंत्री विजेंद्र ध्यानी के द्वारा पिछली कार्यकारिणी के अंतिम बैठक की जानकारी व रजिस्टर में दर्ज सूचनाओं को सभा पटल पर रखा गया। अंत में अध्यक्ष ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। सभा में वर्तमान कार्यकारिणी के सभी सदस्यों के साथ-साथ बड़ी संख्या में वरिष्ठ सदस्य भी मौजूद रहे।