Home देश-विदेश कर्नाटक के सीएम बने कुमारस्वामी, कांग्रेस के जी. परमेश्वर डेप्युटी सीएम

कर्नाटक के सीएम बने कुमारस्वामी, कांग्रेस के जी. परमेश्वर डेप्युटी सीएम

कर्नाटक: एचडी कुमारस्वामी ने आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कुमारस्वामी इससे पहले 2006 से 2007 के बीच भी कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। हालांकि इस बार उनकी पार्टी जेडीएस को मात्र 38 मिली थी। परन्तु कांग्रेस के समर्थन से उन्होंने राज्य में गठबंधन की सरकार बना ली है। एच डी कुमारस्वामी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बेटे हैं। कुमारस्वामी का राजनीति में प्रवेश 1996 में कनकपुरा लोकसभा सीट से चुनाव जीत दर्ज करने से हुआ। राजनीति के अलावा कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में प्रड्यूसर और डिस्ट्रिब्यूटर का काम भी कर चुके हैं। कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने कुमारस्वामी को सीएम पद की शपथ दिलाई। कांग्रेस के जी परमेश्वर ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंच पर विपक्षी एकजुटता दिखी। मंच पर यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी, के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायवती, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी,  आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, आरएलडी प्रमुख अजीत सिंह, और एनसीपी प्रमुख शरद पवार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सीताराम येचुरी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, डी राजा और नारायणसामी आदि मौजूद थे।