Veer Chandra Singh Garhwali Meritorious Student Award 2026: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिल्ली की सामाजिक संस्था “गढ़वाल हितैषिणी सभा” द्वारा शैक्षिणिक सत्र 2025-2026 में 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में नब्बे प्रतिशत (90%) व अधिक अंक प्राप्त करने वाले दिल्ली/एनसीआर में रहने वाले गढ़वाल मंडल मूल के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मेधावी छात्र सम्मान 2026 से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान आगामी 30 अगस्त 2026 (रविवार) को “गढवाल भवन”, पंचकुईया रोड़, नई दिल्ली में होने वाले भव्य समारोह में दिया जायेगा।
गढ़वाल मूल के जिन विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र 2025-2026 में, 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं व जिनकी मार्कसीट एवं मांगे गये दस्तावेजों की प्रति सभा को 31 जुलाई, 2026 तक प्राप्त हो जाएगी, सभा उन्हीं विद्यार्थियों को सम्मानित करेगी। 31 जुलाई, 2026 के बाद प्राप्त मार्कसीट पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।
सभी विद्यार्थियों को अपनी मार्कशीट गढवाल हितैषिणी सभा (रजि.) नई दिल्ली की आधिकारिक ई-मेल आईडी Email Id: ghsstudentaward2025.26@gmail.com पर या अध्यक्ष /महासचिव, गढवाल हितैषिणी सभा, गढवाल भवन, वीर चंद्र सिंह गढवाली चौक, पंचकुईया रोड़, नई दिल्ली-110001 के पते पर डाक द्वारा भी भेज सकते हैं अथवा सभा कार्यालय, गढवाल भवन में स्वयं आकर भी जमा करवा सकते हैं। डाक द्वारा या अन्य किसी माध्यम से भेजी गयी मार्कशीट/दस्तावेजों की जिम्मेदारी अभ्यर्थी की स्वयं होगी। इस संदर्भ में किसी भी प्रकार की गलत सूचना देने पर अभ्यर्थी का आवेदन सभा बिना किसी सूचना के तत्काल प्रभाव से निरस्त कर देगी।
गढ़वाल हितैषिणी सभा के अध्यक्ष सूरत सिंह रावत एवं महासचिव पवन कुमार मैठानी ने बताया कि गढ़वाल हितैषिणी सभा ने सन 2013 से गढ़वाल मंडल के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन हेतु यह पुरस्कार देना शुरू किया था। जो कोरोना काल में भी निरंतर जारी रहा और आगे भी जारी है। उन्होंने बताया कि सम्मान के लिऐ प्राप्त सभी मार्कसीटों/दस्तावेजों की जांच सभा द्वारा गठित जांच कमेटी द्वारा की जाएगी, जिसका निर्णय अंतिम माना जाएगा जो सभी को मान्य होगा। इस संदर्भ में किसी भी प्रकार की गलत सूचना देने पर अभ्यर्थी का आवेदन सभा बिना किसी सूचना के तत्काल प्रभाव से निरस्त कर देगी।
आवदेन के लिए अभ्यार्थी का वर्तमान दिल्ली एनसीआर का आवासीय आईडी प्रुफ, अभिभावक का मोबाईल नंबर, गढ़वाल मंडल का मूल निवास प्रमाण पत्र, या कोई ऐसा सरकारी दस्तावेज जो आपका गढ़वाली मूल होने की पहचान सुनिश्चित करता हो, को मार्कशीट के साथ सलंग्न करना अनिवार्य है।
सम्मान समारोह कार्यक्रम 30 अगस्त, 2026 को प्रातः 10:00 बजे से गढवाल भवन, वीर चंद्र सिंह गढवाली चौक, पंचकुईया रोड़, नई दिल्ली में आयोजित किया जायेगा।
मेधावी छात्र सम्मान के साथ ही वर्ष 2025-2026 में अन्य श्रेणियों में भी उत्कृष्ट उपलब्धि वाले अभ्यर्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित की जाने वाली श्रेणियां:
- भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं अन्य प्रतिष्ठित सिविल सेवाएँ
- आई.आई.टी. एवं अन्य राष्ट्रीय तकनीकी संस्थानों में चयन
- नीट / मेडिकल क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि
- जेईई में उत्कृष्ट प्रदर्शन
- खेल क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियाँ (राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए)
- लोक कला, संस्कृति एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान
उक्त श्रेणियों के अभ्यर्थियों को भी निर्धारित तिथि तक अपने प्रमाण-पत्र एवं संबंधित दस्तावेज सभा की उपरोक्त दी गयी आधिकारिक ई-मेल के माध्यम से भेजना अनिवार्य होगा।
अनिवार्य दस्तावेज:-
आवेदन के साथ निम्न दस्तावेज संलग्न करना आवश्यक है ।
1 – बोर्ड परीक्षा की अंकतालिका
2 -दिल्ली-एनसीआर का आवासीय पते का प्रमाण
3 – अभिभावक का मोबाइल नंबर
4 – गढ़वाल मूल की पहचान सुनिश्चित करने हेतु कोई एक वैध दस्तावेज
सत्यापन एवं चयन:-
प्राप्त सभी आवेदन-पत्रों, अंकतालिकाओं एवं दस्तावेजों का सत्यापन सभा द्वारा गठित जांच समिति के माध्यम से किया जाएगा। जांच समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
यदि कोई अभ्यर्थी गलत अथवा भ्रामक सूचना प्रस्तुत करता पाया जाता है, तो उसका आवेदन बिना किसी पूर्व सूचना के तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जाएगा।गढ़वाल हितैषिणी सभा आप सभी के सहयोग एवं सहभागिता की अपेक्षा करती है।
संपर्क नंबर :- 7982261859
निवेदक:
सूरत सिंह रावत (अध्यक्ष)
पवन कुमार मैठानी (महासचिव)
एवं
समस्त कार्यकारिणी



